{"_id":"dacd2a1b822f400fb160db8172649122","slug":"4-person-died-dfter-hitting-high-voltage-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, 4 की मौत
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के पास के जिले सुल्तानपुर में टैक्टर-ट्रॉली से दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने जा रह चार लोगों की प्रतिमा के हाइटेंशन लाइन से टकराने से उतरे करंट के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं इससे बुरी तरह झुलसे चार लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
पढ़ें- जहरीली मौत: छोटे अफसरों पर गिरी गाज!
सूत्रों ने बताया कि कोतवाली देहात थाने के दुबेपुर गांव में स्थापित देवी प्रतिमा को विसर्जित करेन के लिए शनिवार रात गांव के युवक टैक्टर-ट्रॉली से भाईं गांव के निकट स्थित नहर पर जा रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब सवा 12 बजे टैक्टर-ट्रॉली धमौर थाने के दिखौली गांव के पास पहुंची ही थी कि प्रतिमा हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।
करंट उतरने से दुबेपुर निवासी पवन, शिव बहादुर, श्याम बहादुर और अमर बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से झुलसे सुभाष व मुकेश को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि संजीव व शिव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...