{"_id":"5d17a3a38ebc3e3cb232a185","slug":"4-criminal-arrest-sultanpur-desk-news-lko467983172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की योजना बना रहे चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती की योजना बना रहे चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। डकैती की साजिश रच रहे चार बदमाशों को सर्विलांस सेल व फुरसतगंज पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया, जबकि चार बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, दो तमंचा, छह कारतूस, पुलिस की दो वर्दी तथा पांच मोबाइल बरामद हुए हैं।
जिले की सर्विलांस सेल व फुरसतगंज पुलिस ने शुक्रवार देर शाम फुरसतगंज थाने के तरौना गांव के पास नहर पुलिया के किनारे डकैती की साजिश रच रहे चार बदमाशों को धर दबोचा। हालांकि इस दौरान चार बदमाश मौके से भाग निकले।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान अंबेडकरनगर के अकबरपुर के खरगपुर निवासी विजय सिंह उर्फ मामा, सुल्तानपुर के थाना गोसाईगंज के गांव महमूदपुर निवासी ज्ञानेश्वर उर्फ शिशु, कौशांबी के थाना मंझनपुर के गांव कादीपुर निवासी अश्वनी उर्फ आशू पांडेय तथा सुल्तानपुर के थाना कोतवाली देहात के गांव हनुमानगंज निवासी इरशाद के रूप में हुई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो तमंचा, छह कारतूस, पुलिस की दो वर्दी, दो सीटी व डोरी, पुलिस का दो बेल्ट, उत्तर प्रदेश पुलिस के दो बैच, दो पीतल के स्टार, एक नेम प्लेट जिस पर अभिषेक शर्मा लिखा था तथा पांच मोबाइल बरामद हुए।
शनिवार को एसपी कार्यालय सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि बदमाशों ने उन्नाव के एक व्यवसायी के यहां डकैती डालने की योजना बनाने की बात स्वीकार की है। विजय सिंह उर्फ मामा ने पूछताछ में बताया कि मौके से फरार साथी राजेश तिवारी के पास लूट के करीब दो करोड़ रुपये रखे हैं।
अन्य तीन भागे हुए साथियों का नाम-पता भी बताया है। मामा दरोगा व आशू पांडेय सिपाही बनकर लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया है।