फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4.41 lakh rupees stolen from account in name of zomato's refund

जोमेटो के रिफंड के नाम पर खाते से 4.41 लाख उड़ाए

Fri, 15 Nov 2019 03:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Nov 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
4.41 lakh rupees stolen from account in name of zomato's refund
प्रतीकात्मक तस्वीर

गोमतीनगर और अलीगंज थाने में जोमेटो के रिफंड के नाम पर दो लोगों के खातों से 4,41000 रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। विराटखंड निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने जोमेटो के एप पर खाने का आर्डर करते हुए एसबीआई की सप्रू मार्ग शाखा स्थित खाते से ऑनलाइन भुगतान किया था।

विज्ञापन


कंपनी ने सर्विस नहीं दी तो सुनील ने रिफंड मांगा। इस पर तीन अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उनसे ऐनी डेस्क एप इंस्टॉल करने को कहा गया। सुनील ने एप को मोबाइल फोन में इंस्टॉल कर रिफंड की प्रक्रिया शुरू की तो वन टाइम पासवर्ड भेजा गया। इसे डालते ही उनके खाते से चार लाख रुपये गायब हो गए।
विज्ञापन


सुनील ने एफआईआर दर्ज करा दी है। इसी तरह गोमतीनगर के वरदानखंड निवासी डॉ. अजय पालीवाल ने अलीगंज में खाते से 41,000 रुपये गायब करने के आरोप में केस कराया है। बताया कि वह अलीगंज निवासी रिश्तेदार के घर गए थे और वहीं से जोमेटो को खाने का आर्डर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद भी खाना नहीं आया तो उन्होंने आर्डर निरस्त कर रुपया वापस मांगने की प्रक्रिया शुरू की। इसी बीच ठगों ने उन्हें कॉल कर रिफंड के लिए बैंक खाता संख्या मांगी। डॉ. पालीवाल ने यूनियन बैंक का खाता नंबर बता दिया। कुछ ही देर में उनके खाते से तीन बार में 41000 रुपये गायब हो गए।

विधान भवन में तैनात कर्मचारी से भी हुई थी ठगी

4.41 lakh rupees stolen from account in name of zomato's refund
प्रतीकात्मक तस्वीर

विधान भवन में अग्नि रक्षक के पद पर तैनात सिमोन देवी के खाते से जालसाजों ने 1.84 लाख साफ कर दिए थे। जालसाजों ने जोमेटो के नाम पर लिंक भेजा, फिर कॉल कर जानकारी मांगी। इसके बाद उनके खाते से रकम निकाल ली थी।

हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आज तक पुलिस के हाथ जालसाज नहीं लगे। इसी तरह ठगों ने 7 अक्तूबर को सीयूजी मोबाइल पर कॉल कर लिंक भेजा था। खाते से 10 बार में एक लाख रुपये निकाले। इसके बाद दूसरे दिन बचे 84 हजार रुपये भी साफ कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed