फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4.27 crore voters will elect the government in Nikay Chunav.

निकाय चुनाव: 4.27 करोड़ से ज्यादा मतदाता चुनेंगे शहरों की सरकार, 2017 की तुलना में 91.44 लाख वोटर बढ़े

Tue, 22 Nov 2022 09:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Nov 2022 09:30 AM IST
सार

निकाय चुनाव में इस बार 2017 की तुलना में 91.44 लाख वोटर बढ़ गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है।

विज्ञापन
4.27 crore voters will elect the government in Nikay Chunav.

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में 4,27,40,320 मतदाता शहरों की सरकार को चुनेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के तहत सभी जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। 2017 निकाय चुनाव की तुलना में इस बार 91.44 लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में बीते पांच साल में 111 नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है और 130 नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषदों और नगर निगमों में सीमा विस्तार हुआ है।

इस बार 556 नगर पंचायत, 200 नगर पालिका परिषद और 17 नगर निगम निगमों सहित कुल 763 निकायों में चुनाव होना है। 2017 में 652 निकायों के चुनाव में 3.35 करोड़ से ज्यादा मतदाता थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed