फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3946 new corona positive in UP, number of active patients below 50 thousand after five weeks

यूपी में 3946 नए कोरोना पॉजिटिव, पांच सप्ताह बाद 50 हजार से नीचे एक्टिव मरीजों की संख्या

Fri, 02 Oct 2020 07:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Oct 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
3946 new corona positive in UP, number of active patients below 50 thousand after five weeks
कोरोना अपडेट - फोटो : self
यूपी में शुक्रवार को 3946 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस तरह प्रदेश में अब तक 407047 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से कुल 351966 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। इस समय प्रदेश में कुल एक्टिव केस 49112 है। लगभग पांच सप्ताह के बाद एक्टिव केस 50 हजार से नीचे हुआ है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 25 अगस्त को एक्टिव मरीजों का आंकड़ा  50 हजार के नीचे था। इसके बाद लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती गई। 17 सितंबर को एक्टिव मरीजों की संख्या अधिकतम  68235 तक पहुंची थी। पांच सप्ताह के बाद एक्टिव केस की संख्या 50 हजार के नीचे आई है। अब तक प्रदेश में 5917 मरीजों की अब तक मौत हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब मरीजों के ठीक होने की दर बढक़र 86.47 प्रतिशत हो गई है। बृहस्पतिवार को 162212 नमूनों की जांच की गई। इनमें से पांच-पांच नमूनों के 3515 पूल बनाकर जांच की गई। इनमें से 377 पूल पॉजिटिव मिले। इसके अलावा दस-दस नमूनों के 491  पूल बनाए गए। इनमें से 44 पॉजिटिव आए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 49112 एक्टिव मरीजों में से 22987 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed