फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   39 beggars were rescued, FIR lodged against six

Lucknow News: भीख मांगने वाले 39 लोगों का कराया रेस्क्यू, छह पर एफआईआर

Thu, 15 May 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
39 beggars were rescued, FIR lodged against six
लखनऊ। डीएम ने बुधवार को अभियान चलाकर अलग-अलग चौराहों पर भीख मांगने वाले 39 लोगों का रेस्क्यू कराया। इनमें शामिल तीन बुजुर्गों को वृद्धाश्रम में आश्रय दिलाया गया।
विज्ञापन


भिक्षावृत्ति कराने वाले छह लोगों पर केस दर्ज कराया। इसमें गुडंबा में भीख मांगने वाले बच्चे की दादी पर कार्रवाई की गई।



डीएम विशाख जी अय्यर टीमों के साथ अर्जुनगंज और टेढ़ीपुलिया चौराहे पर पहुंचे। यहां 39 लोग भीख मांगते मिले। बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। एक बीमार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि इन परिवारों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराएं। इनके सभी जरूरी प्रमाणपत्र बनवाएं। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में फतेबाज, रवीना व तीन अज्ञात महिलाओं पर केस दर्ज किया गया। टेढ़ी पुलिया वाले मामले में एक महिला पर केस हुआ है।
विज्ञापन




वसूली करते हैं सरगना

भीख मांगने वालों ने बताया कि एक शख्स उन्हें रोजाना चौराहे पर छोड़ जाता है। शाम को वह 100-200 रुपये छोड़कर पूरे पैसे लेकर चला जाता है। चौराहे बांट रखे गए हैं, जहां पर महिलाओं और बच्चों से भीख मंगवाई जाती है। शहर के लगभग सभी प्रमुख चौराहों और बाजारों में भिक्षावृत्ति हो रही है। इसमें कई गिरोह सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाने निगरानी करें



डीएम ने स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वे अपने इलाकों में चौराहों पर निगरानी करें। जो भीख मांगता मिले, उसका रेस्क्यू कराएं। पूछताछ करें, जिससे पता चल सके कि आखिर उनसे कौन भीख मंगवा रहा है। इसके बाद उस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed