फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   38 lakh rupees fraud on the name of providing job in Lucknow.

Fraud: बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर आर्मी मैन से 38 लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 03 Apr 2023 12:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 03 Apr 2023 12:53 PM IST
सार

आर्मी मैन के बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने 38 लाख रुपये ठग लिए और जब उससे रुपये वापस मांगे गए तो वह धमकाने लगा।

विज्ञापन
38 lakh rupees fraud on the name of providing job in Lucknow.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थल सेना से सेवानिवृत्त केशव राम के बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 38.50 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट आशियाना थाने में दर्ज की गई है।

विज्ञापन


आशियाना के सेक्टर- ओ एलडीए कॉलोनी निवासी केशव राम के अनुसार, कुछ वक्त पहले पत्नी मालती चौहान की आलमबाग के पवन मिश्र से जान-पहचान हो गई थी।

ये भी पढ़ें - 96 लाख से ज्यादा नए मतदाता चुनेंगे शहरों की सरकार, नए मतदाताओं पर सभी राजनीतिक दलों की निगाह
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद ने योगी पर साधा निशाना : आप अमर होकर नहीं आए हैं, रामचरित मानस महाकाव्य है धार्मिक ग्रंथ नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन ने ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए बेटे राहुल राज को यूपीपीसीएल और सचिवालय में नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके एवज में मालती से 51 लाख रुपये ऐंठ लिए। तय समय पर जब नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने रकम वापस मांगी।

पवन ने किसी तरह 12.5 लाख रुपये लौटाए और बाकी 38.50 लाख हड़प लिए। बाकी रकम मांगने पर पवन धमकाने लगा। मालती की इस बीच 20 अप्रैल 2021 को मौत हो गई।

केशव राम ने पवन से संपर्क कर बाकी रुपये वापस मांगने का प्रयास किया तो उनको भी धमकाना शुरू कर दिया। आजिज आकर शनिवार को केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed