{"_id":"65b6182e04e5b3e9a5032303","slug":"36-trains-of-ayodhya-route-resumed-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अयोध्या रूट की 36 ट्रेनें बहाल, 50 बसें भी बढ़ीं, श्रद्धालुओं को मिली राहत, कल से चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अयोध्या रूट की 36 ट्रेनें बहाल, 50 बसें भी बढ़ीं, श्रद्धालुओं को मिली राहत, कल से चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन
Sun, 28 Jan 2024 02:32 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:32 PM IST
सार
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। इस रूट की 36 ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। वहीं, आस्था स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या रूट की निरस्त व बदले रूट से चल रहीं 36 ट्रेनें शुक्रवार से बहाल हो गईं। उधर, बदले मार्ग से जा रहीं परिवहन निगम की बसें भी रूट पर दौड़ने लगी हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने अयोध्या रूट पर 50 बसें भी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
मरम्मत के लिए अयोध्या रूट की छह ट्रेनें निरस्त की गई थीं और 30 गाड़ियों के रास्ते 16 जनवरी से बदल दिए गए थे। इन्हें 23 जनवरी से बहाल होना था, पर निरस्तीकरण और रूट में बदलाव का समय बढ़ा दिया गया। अब इन ट्रेनों को 26 जनवरी से बहाल कर दिया गया है। इनमें लखनऊ-अयोध्या पैसेंजर के अलावा लखनऊ-पाटलिपुत्र, ऐशबाग-गोरखपुर, गोमतीनगर-छपरा कचेहरी के अलावा गोरखपुर-पनवेल और गोरखपुर-यशवंतपुर बाराबंकी, बादशाहनगर होकर चलेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हर गांव में एक-एक वोट पर चौतरफा पहरा बैठाएगी भाजपा, 4 से 11 फरवरी तक चलाएगी गांव चलो अभियान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - I.N.D.I.A गठबंधन: रणनीति के तहत अभी घोषित नहीं होंगी कांग्रेस-रालोद की सीटें; 15 सीटें पा सकती है कांग्रेस
अयोध्या रूट पर बसों की संख्या हुई 130
अयोध्या के लिए आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से हर 20 मिनट पर बस चलाई जा रही है। 50 बसें बढ़ा भी दी गई हैं। इससे लखनऊ से अयोध्या और बस्ती होकर गोरखपुर तक जाने वाली बसों की संख्या 80 से 130 हो गई है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन से लखनऊ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी है। एसी और साधारण बसों की सेवाएं बढ़ाकर लोगों को अयोध्या पहुंचाया जा रहा है।
लखनऊ के रास्ते पहुंचेगी आस्था स्पेशल
रेलवे 29 जनवरी से लखनऊ के रास्ते अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन शुरू कर रहा है। ट्रेन 04012 नई दिल्ली-अयोध्या कैंट वाया लखनऊ आस्था स्पेशल 29 से शुरू होगी। यह ट्रेन दो व छह फरवरी को भी चलाई जाएगी। ट्रेन 29 की रात 11:55 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर 30 की सुबह 10:05 बजे चारबाग और दोपहर 12:55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या कैंट से रात 9:50 बजे चलकर रात 12:50 बजे चारबाग और सुबह 10:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।