फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   36 Places selected for health atm

हेल्थ एटीएम के लिए 36 स्थान तय, 100 जगहों पर लगेंगे

Tue, 28 Dec 2021 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
36 Places selected for health atm
शहर में हेल्थ एटीएम लगने की योजना में आई तेजी। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
स्मार्ट सिटी योजना के तहत 100 जगहों पर लगने वाले हेल्थ एटीएम के काम में तेजी आ गई है। पहले चरण में 36 स्थान तय किए गए हैं, जहां आवागमन अधिक है।
विज्ञापन

इसे लेकर नगर निगम के सभी जोन से अनापत्ति रिपोर्ट ली जा रही है। इन हेल्थ एटीएम लगने के बाद लोग 10 मिनट में फुल बॉडी चेकअप करा सकेंगे।
डेंगू मलेरिया, एचआईपी, टाइफाइड सहित 50 से अधिक जांचे की सुविधा भी दी जाएगी। पीजीआई के चिकित्सकों से इलाज की सलाह की सुविधा भी पहले बुकिंग के जरिये दी जाएगी।
इस योजना पर करीब 10 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। मुंबई की कम्पंनी यूलो हेल्थ केयर की ओर से करीब चार महीने पहले लालबाग में स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के सामने मॉडल के तौर पर पहला हेल्थ एटीएम लगाया भी जा चुका है।
विज्ञापन

हेल्थ एटीएम के लिए यह स्थान तय
स्वर्ण जयंती पार्क, रिंग रोड इंदिरा नगर, अरिवंदो पार्क बैक गेट इंदिरा नगर, अंबेडकर चौराहा तकरोही मार्केट, लवकुश नगर, शक्ति नगर ढाल, पॉलीटेक्निक चौराहा, कमता चौराहा, बीबीडी अयोध्या रोड, टेढ़ी पुलिया, डंडहिया, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग के पास, पत्रकारपुरम गोमती नगर, बाबूगंज नियर बंसल जनरल स्टोर, रायल होटल लोक भवन के पास, लालबत्ती चौराहा, रविंद्रालय चारबाग, चरक चौराहा निकट केजीएमयू, रूमी दरवाजा, गौरी चौराहा कानपुर रोड, अवध चौराहा आलमबाग, सिकंदरबाग चौराहा, लोहिया पार्क गोमती नगर, जनेश्वर मिश्र पार्क, अंबेडकर पार्क गोमती नगर, उच्च न्यायालय, रजिस्ट्री ऑफिस कैसरबाग और चिड़ियाघर के अलावा नगर निगम के सभी आठों जोन ऑफिस शामिल हैं। उनके पास भी हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन जगहों पर हेल्थ एटीएम लगने हैं। उनकी सूची सर्वे के बाद फाइनल होती जा रही है। पहले चरण में 36 स्थान तय हो गए हैं। 15 से 20 दिन में हेल्थ एटीएम लगने का काम शुरू हो जाएगा। मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक को बिजली कनेक्शन कराने के लिए लिखा गया है।
- एससी सिंह, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed