फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dengue cases in lucknow 36 New Dengue Patients Found

Lucknow Dengue News : लखनऊ में डेंगू के 36 नए मरीज मिले, अस्पतालों में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी

Thu, 19 Oct 2023 11:06 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Oct 2023 11:06 AM IST
सार

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को शहर में 36 नए मरीज मिले। सरकारी व निजी अस्पतालों में प्लेटलेट्स की मांग तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन
Dengue cases in lucknow 36 New Dengue Patients Found
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बुधवार को डेंगू के 36 नए मरीज मिले। इनमें से कई मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि सबसे ज्यादा पांच डेंगू पॉजिटिव आलमबाग के चंदरनगर इलाके में मिले। वहीं, इंदिरानगर, सरोजनीनगर और अलीगंज के 4-4 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


इसी तरह ऐशबाग, टूड़ियागंज, चिनहट, एनके रोड, सिल्वर जुबली व रेडक्रॉस इलाके में 3-3 मरीज पाए गए। माल इलाके में भी एक मरीज पाया गया। मच्छरों के पनपने के लिए माकूल माहौल पाए जाने पर 9 घरों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास 2076 एकड़ में बनेगी टाउनशिप, 10 हजार करोड़ से होगा विकास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहत की खबर: यूपी रोडवेज की इन बसों का किराया होगा दस फीसदी कम, बसों का रखरखाव करेंगी आउटसोर्स एजेंसियां


प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी
सरकारी व निजी अस्पतालों में डेंगू के भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ी है। कई मरीजों में प्लेटलेट्स सामान्य से कम हैं। इन मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की नौबत आ रही है। केजीएमयू के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में सामान्य दिनों में 80 से 100 यूनिट प्लेटलेट्स की खपत होती थी, जो अब बढ़कर 200-250 यूनिट पहुंच गई है। लोहिया संस्थान में भी 50-60 यूनिट की खपत है। सिविल, बलरामपुर अस्पताल के ब्लड बैंकों में भी 10-15 यूनिट प्लेटलेट्स की मांग आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed