{"_id":"6541d0949a0502c6cd053c56","slug":"36-new-dengue-case-found-in-lucknow-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue: लखनऊ में कम होने का नाम नहीं ले रहे डेंगू के मामले, 36 और मरीज मिले, अब तक एक मौत कुल 1700 केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue: लखनऊ में कम होने का नाम नहीं ले रहे डेंगू के मामले, 36 और मरीज मिले, अब तक एक मौत कुल 1700 केस मिले
Wed, 01 Nov 2023 09:44 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Nov 2023 09:44 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ में डेंगू के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को 36 नए मामले मिले। राजधानी में अब तक कुल 1700 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम भले ही करवट ले रहा हो लेकिन राजधानी में डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को 36 नए मरीज मिले। चंदरनगर, सरोजनीनगर, इंदिरानगर और चिनहट में पांच-पांच मरीज मिले। अलीगंज में चार केस सामने आए।
विज्ञापन
एनके रोड, रेडक्रॉस और सिल्वर जुबली क्षेत्र में तीन-तीन मरीज मिले। ऐशबाग में दो और मोहनलालगंज में एक मरीज मिला। स्वास्थ्य विभाग ने राजाजीपुरम और चारबाग के 1287 घरों व इनके जायजा लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अगले सत्र से शुरू होंगे 14 नए मेडिकल कॉलेज, एक साथ बढ़ीं 1400 सीटें तो बनेगा नया रिकॉर्ड
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा: संघ करेगा देश भर में कार्यक्रम, राम मंदिर-धारा 370 जैसे मुद्दों पर टटोलेगा जनता की नब्ज
आठ घरों में मच्छर पनपने के हालात मिलने पर नोटिस जारी किया गया। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार राजधानी में अब तक डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हुई है तथा 1700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, डेंगू जैसे लक्षण और बुखार से अब तक 10 ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।