फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   36 council schools will shine as PM Shri, facilities will increase

Lucknow News: पीएम श्री के रूप में चमकेंगे 36 परिषदीय स्कूल, बढ़ेंगी सुविधाएं

Thu, 23 Feb 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Feb 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
36 council schools will shine as PM Shri, facilities will increase
रायबरेली। प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) विद्यालय के रूप में चयनित किए गए 36 स्कूलों का कायाकल्प होगा। प्रदेश सरकार ने पीएम श्री विद्यालयों के लिए बजट की व्यवस्था कर दी है। इससे उम्मीद है कि इन स्कूलों में नए वित्तीय वर्ष में काम शुरू हो जाएगा। पीएम श्री विद्यालयों को उच्चीकृत कर उनमें सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा एवं बेहतर शैक्षिक परिवेश मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में 18 विकास क्षेत्रों में से दो-दो परिषदीय स्कूलों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। इन स्कूलों में आधुनिक संसाधनों के साथ बच्चों के कौशल विकास पर ध्यान दिया जाएगा। कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, गणित लैब, समृद्ध पुस्तकालय की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सौर ऊर्जा, जैविक खेती की जाएगी। ये स्कूल दूसरे विद्यालयों के लिए आदर्श बनेंगे।
विज्ञापन

इन विद्यालयों का हुआ चयन
जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम ने बताया कि पीएम श्री में चयनित विद्यालयों में कंपोजिट विद्यालय भीरा गोविंदपुर, पकसरावां, बाला, अंबारा मथई, भोजपुर, कांटा, अमावां, बहादुर नगर, लखापुर, मेलखा, रोझइया भीखमशाह, खुर्रमपुर, मदन टूंसी, परसीपुर, हैबतमऊ, कुबना, पूरे जालिम, अल्हौरा, देहरी, खजुरी, हादीपुर, जसमऊ, छतौना मरियानी, कुचरिया, डोमापुर, दरियावगंज, प्राथमिक विद्यालय मऊ, लालगंज, बेलाटेकई, पूरे शमशेर सिंह, पूरे लाल साहब, कुंदनगंज, सेनी, शोभवापुर, भटनोसा, घूरेमऊ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिलेंगे स्मार्टफोन, डिजिटल लाइब्रेरी से बढ़ेगा ज्ञान
नए वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को स्मार्टफोन/टैबलेट मिल सकेगा। इसके लिए बजट की कोई कमी न होने पाए, इसलिए सरकार ने अभी से व्यवस्था कर दी है। ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी खोलने के लिए बजट में व्यवस्था की गई है, जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने और ज्ञान अर्जित करने में सुविधा मिल सकेगी। इन दोनों ही सुविधाओं को लेकर विद्यार्थी काफी खुश हैं। जगतपुर कस्बे में सलोन रोड पर बुधवार को छात्र-छात्राओं ने बजट को लेकर चर्चा की। शालिनी सिंह, जीती मौर्य, लालती देवी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन जरूरी है, जिससे शिक्षा अर्जित करने में सुविधा होती है। सर्वेश यादव, अमित कुमार, धनराज पटेल ने कहा कि नए सत्र में भी छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन मिल सकेगा। आशु, राहुल कुमार, शिवानी गुप्ता, अजीता सिंह, शिवानी सोनी, शिवानी पटेल, रवि साहू आदि ने डिजिटल लाइब्रेरी खोले जाने पर खुशी जताई।


चमकेंगे सरकारी स्कूल, बढ़ेंगे संसाधन
जिले के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित सरकारी विद्यालयों की हालत सुधरेगी। प्रदेश सरकार ने ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार के तहत बजट की व्यवस्था की है, जिससे परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट बनाया जाएगा और राजकीय विद्यालयों में संसाधन बढ़ेंगे। संस्कृत विद्यालयों के भी कायाकल्प की उम्मीद जगी है। बेसिक शिक्षा विभाग के 2299 परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत काम कराए जा रहे हैं। 85 फीसदी तक काम हो गया है। नए सत्र में बजट मिलने से शत-प्रतिशत काम हो जाएगा। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय काॅलेजों को संवारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed