फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   350 more passport eill be build in Lucknow.

कम होगा इंतजार: अब रोजाना 350 पासपोर्ट अधिक बनेंगे, अप्वाइंटमेंट बढ़ाए गए

Tue, 06 Jul 2021 05:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Jul 2021 05:11 PM IST
सार

अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। वेटिंग का ग्राफ 15 दिन पार कर गया तो बीते हफ्ते विभाग ने 550 अप्वाइंटमेंट को बढ़ा करके 900 कर दिया है।

विज्ञापन
350 more passport eill be build in Lucknow.

विस्तार

आप लखनऊ के रतन स्क्वायर विधान सभा मार्ग स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र से सामान्य रूप से पासपोर्ट बनवाने की राह देख रहे तो यह वक्त बहुत ही सटीक है। इस वक्त वेटिंग भी लगभग दस दिन की चल रही और पहले से अप्वाइंटमेंट भी बढ़ा दिए गये हैं। ऐसे में जिस दिन आवेदन करेंगे उसके 10-11 दिन के बाद का अप्वाइंटमेंट हासिल हो जाएगा। इसकी वजह क्षेत्रीय पासपोर्ट विभाग के द्वारा पहले से रोजाना 350 अधिक पासपोर्ट का बनाया जाना है।

विज्ञापन


प्रशासन के द्वारा दिन का कोरोना कर्फ्यू खत्म हुआ तो पासपोर्ट विभाग ने सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों को खोलकर पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों के लिए अप्वाइंटमेंट खोल दिए। पहले रोजाना आवेदकों के लिए 550 अप्वाइंटमेंट जारी होते थे।
विज्ञापन


मगर, आवेदकों की तादाद तेजी से बढ़ने लगी जिससे वेटिंग का ग्राफ 15 दिन पार कर गया तो बीते हफ्ते विभाग ने 550 अप्वाइंटमेंट को बढ़ा करके 900 कर दिया है। अब पहले के मुकाबले रोजाना 350 अधिक आवेदक अप्वाइंटमेंट हासिल हो रहे। जब से 350 अप्वाइंटमेंट बढ़ाए गये तब से आवेदकों की वेटिंग भी 10 से 11 दिन हो गई और पहले से 350 अधिक लोगों के पासपोर्ट बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल पासपोर्ट की वेटिंग तीन दिन

आवेदकों का इजाफा होने के कारण इस वक्त तत्काल सेवा में पासपोर्ट बनवाने के लिए भी तीन दिन की वेटिंग का इंतजार करना होगा। लखनऊ पासपोर्ट सेवा केंद्र में तत्काल सेवा के छह जुलाई को 37 अप्वाइंटमेंट जारी हुए। जिन लोगों ने आवेदन किया उनको नौ जुलाई का अप्वाइंटमेंट मिला। यानी नौ जुलाई को सेवाकेंद्र पर पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed