फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   35 crore saplings will be planted by spending 3000 crores in up

मिशन ग्रीन यूपी: 3000 करोड़ खर्च कर रोपे जाएंगे 35 करोड़ पौधे, 22 जुलाई से बच्चों के लिए पौध रोपण भंडारा

Fri, 21 Jul 2023 09:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 21 Jul 2023 09:15 AM IST
सार

यूपी को हरा-भरा बनाने के लिए 3000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 22 जुलाई से बड़े स्तर पर पौधरोपण की तैयारी हो रही है। 

विज्ञापन
35 crore saplings will be planted by spending 3000 crores in up
22 जुलाई से होगी पौधरोपण की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए और प्रदेश को हरियाली युक्त बनाने के लिए 22 जुलाई को पौधरोपण अभियान की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। प्रदेश में इस बार 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। इसमें से 30 करोड़ पौधे 22 जुलाई को और 5 करोड़ पौधे 15 अगस्त को रोपे जाएंगे। महाअभियान के तहत पौधों पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर और मुजफ्फरनगर से महाअभियान की शुरुआत करेंगे। 22 को सभी स्कूलों और कार्यालयों में आधे दिन काम होगा और आधे दिन पौधपोपण में हिस्सा लेंगे। ये जानकारी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने दी।

विज्ञापन


गुरुवार को वन विभाग मुख्यालय में पौधरोपण महाअभियान की जानकारी देते हुए डॉ. सक्सेना ने बताया कि वर्ष 23-24 के मानसून सीजन में प्रदेश के 85 शासकीय विभागों और आमजनों के सहयोग से वन भूमि, सामुदायिक भूमि, अन्य राजकीय भूमि, कृषि व निजी भूमि पर पौधरोपण कराया जा रहा है। अभियान के तहत पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ और हर खेत पर मेड़-हर मेड़ पर पेड़ के जरिए लोगों को जोड़ा जा रहा है। चुनाव की तरह इस अभियान के लिए भी सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक पौधे पर 67 से 100 रुपये का खर्च आएगा। यानी 35 करोड़ पौधे रोपने पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने पौधों को सुरक्षित रखने के लिए पौधे उसी स्थान पर लगाने की अपील की, जहां उनकी देखभाल आसानी से की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के लिए पौध रोपण भंडारा

अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री 22 जुलाई को बिजनौर में विदुर कुटी और मुजफ्फरनगर में शुक्र तीर्थ से अभियान का आरंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बच्चों का सहयोग प्राप्त कर बाल पौध रोपण भंडारा का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में बच्चों को आम, अमरूद आदि की कलमें और पौध दी जाएंगी। इसे वह घर या स्कूलों में रोप सकेंगे। महाअभियान को सफल बनाने के लिए मंडलायुक्तों की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की नियमित बैठकें हो रही हैं।


मनरेगा के तहत मिलेंगे 58 हजार रुपये

मंत्री ने बताया कि मनरेगा कार्ड धारक अपनी जमीन पर 200 पौधे लगाएंगे तो तीन साल में 58 हजार रुपये मिलेंगे। ये योजना वर्ष 2018 में लागू की गई थी, लेकिन अब इसे जोर शोर से प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले छह साल में 131 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 80 हजार हेक्टेयर हरित क्षेत्र बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मेड़ पर पेड़ लगाने वाले किसानों को पेड़ काटने में दिक्कत नहीं होगी क्योंकि इसकी आनलाइन अनुमति आसानी से दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान में शामिल होने के लिए सभी राजनीतिक दलों को निमंत्रण दिया जा रहा है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed