फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   336 candidates will give Sanskrit talent search exam on 30th

Lucknow News: संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा 30 को देंगे 336 अभ्यर्थी

Wed, 27 Sep 2023 04:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 27 Sep 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
336 candidates will give Sanskrit talent search exam on 30th
चयनित छात्र-छात्राओं को एक वर्ष तक मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। संस्कृत की प्रतिभाओं को खोज कर उन्हें छात्रवृत्ति देने की योजना बनाई गई है, जिसके लिए जिले के 336 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इन अभ्यर्थियों की परीक्षा 30 सितंबर को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। दो घंटे की इस परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिनके जवाब ओएमआर शीट पर देंगे होंगे। परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को एक साल तक हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे।
संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार, विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति अनुराग उत्पन्न करने, उनकी प्रतिभा का विकास करने और उन्हें आर्थिक सहायता देने के लिए उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा 2023 कराने का निर्णय लिया गया है। तीन वर्गों कक्षा 6, 7, 8 (प्रथमा स्तर), कक्षा 9, 10 (पूर्व मध्यमा स्तर) और कक्षा 11, 12 (उत्तर मध्यमा स्तर) में परीक्षा होगी, जिसके लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार होंगे। बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 80 अंकों के संस्कृत संबंधी वेद, साहित्य, व्याकरण, ज्योतिष, दर्शन के सवाल होंगे तो 20 अंकों के सामान्य अध्ययन संबंधी इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी भी बोर्ड के किसी विद्यालय में संस्कृत विषय सहित नियमित अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। तीनों वर्गों में 336 आवेदन आए हैं, जिन्हें 30 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाली परीक्षा में भाग लेना होगा। परीक्षा की तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। जल्दी ही कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लग जोगी। डीआईओएस की निगरानी में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। प्रत्येक वर्ग से 30 छात्र यानी कुल 90 चयनित छात्र-छात्राओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति एक वर्ष तक मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed