{"_id":"5d104a2b8ebc3e7df94ea003","slug":"33-trains-canceled-including-gomti-express-by-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी, गोमती एक्सप्रेस सहित 33 ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी, गोमती एक्सप्रेस सहित 33 ट्रेनें निरस्त
Mon, 24 Jun 2019 09:27 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 24 Jun 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनें रद्द
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन से यात्रा करने वालों की मुश्किलें मंगलवार से बढ़ने वाली हैं। दरअसल, चारबाग स्टेशन पर वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत के लिए 18 दिन का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण गोमती एक्सप्रेस सहित 33 ट्रेनें 12 जुलाई तक निरस्त रहेंगी। वहीं, कई ट्रेनों के मार्ग बदलकर व लखनऊ जंक्शन से रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस (13119/20), गोमती एक्सप्रेस (12419/20), कानपुर-लखनऊ मेमू (64208/09), लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर (54251/52), लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर (54253/54), लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर (54255/56), लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर (54281/82), बाराबंकी-कानपुर मेमू (64235/36), लखनऊ-शाहजहांपुर मेमू (64221/22), सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर (54283/84), माल्दा-आनंद विहार एक्सप्रेस (14003/04), बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस (14307/08), हरिहर एक्सप्रेस (14523/24), प्रयाग-बरेली पैसेंजर (54377/78), प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर (54293/94), लखनऊ-झांसी पैसेंजर (51813/14) व लखनऊ-रहीमाबाद पैसेंजर(54201) रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
ये ट्रेनें जंक्शन से चलेंगी
ब्लॉक लिए जाने तक 15715/16 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 14235/36 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 13307/08 गंगा-सतलज एक्सप्रेस व 14649/50 सरयू-यमुना एक्सप्रेस जंक्शन से चलेंगी। वहीं, 11123/24 ग्वालियर-बरौनी मेल व 15705/06 हमसफर एक्सप्रेस ऐशबाग व आलमनगर के रास्ते चलेगी। इसके अलावा 14673/74 शहीद एक्सप्रेस व 19269/70 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस बुढ़वल-सीतापुर होकर चलेंगी। 13257/58 राजेंद्रनगर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस कानपुर इलाहाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
इधर, जनता सहित तीन ट्रेनें 10 तक रद्द
वहीं, मुरादाबाद मंडल के बरेली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर तीन के ट्रैक की मरम्मत का काम भी मंगलवार से शुरू होगा, जो नौ जुलाई तक चलेगा। ऐसे में जनता एक्सप्रेस, दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस और आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 25 जून से 10 जुलाई तक निरस्त रहेंगी।