फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3260 new COVID19 cases reported in uttar pradesh in last 24 hours

यूपी में पहली बार एक दिन में मिले 3000 से अधिक कोरोना केस, कुल सक्रिय मामले 23921

Mon, 27 Jul 2020 11:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 27 Jul 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
3260 new COVID19 cases reported in uttar pradesh in last 24 hours
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

यूपी कोरोना वायरस संक्रमण अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। प्रदेश में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 3260 मरीज मिले हैं। एक दिन में पहली बार तीन हजार से अधिक मरीज मिले हैं। इससे पहले शनिवार को 2984 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। 

विज्ञापन


अब प्रदेश में 23921 एक्टिव मरीज हैं। 41641 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 1426 की मौत हो चुकी है। रविवार को भी 39 मरीजों ने दम तोड़ा, जबकि 1741 को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक प्रदेश में 67015 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। प्रदेश के अवस्थापान और औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन ने बताया कि अब तक प्रदेश में 18,34,397 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिलों में रविवार को सबसे अधिक 449 मरीज लखनऊ में मिले हैं। इसके बाद कानपुर में 202, वाराणसी में 145, बलिया 128, नोएडा 110, गोरखपुर 107, मुरादाबाद में 103 और बरेली में 101 मरीज सामने आए हैं। आगरा में 20, अलीगढ़ 46, अंबेडकरनगर, 07, अमेठी 05, अमरोहा 60, अयोध्या 91, आजमगढ़ 58, बदायूं 13, बागपत 09, बलरामपुर 05, बांदा 07, बाराबंकी 34, बस्ती 41, बहराइच 24, भदोही 25, बिजनौर 03, बुलंदशहर 31, चंदौली 57, चित्रकूट 06, देवरिया 50, एटा 18, इटावा 17, फर्रुखाबाद 07, फतेहपुर 07, फिरोजाबाद 18, गाजियाबाद 78, गाजीपुर 63, गोंडा 29, हमीरपुर 15, हरदाई 27, हाथरस 01, जालौन 02, झांसी 84, कन्नौज 67, कानपुर देहात 321, कासगंज 09, कौशांबी 07, कुशीनगर 28, लखीमपुर खीरी 13, महराजगंज 20, मऊ 24, मेरठ 31, मुजफ्फरनगर 04, पीलीभीत 62, प्रतापगढ़ 17, प्रयागराज 98, रायबरेली 84, रामपुर 44, सहारनपुर 47, संभल 15, संतकबीरनगर 17, शाहजहांपुर 76, शामली 17, श्रावस्ती 02, सिद्धार्थनगर 16, सीतापुर 36, सोनभद्र 12, सुल्तानपुर 07, उन्नाव में 43 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed