फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   326 candidates selected in employment fair

Lucknow News: रोजगार मेले में 326 अभ्यर्थियों का चयन

Thu, 27 Jul 2023 07:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
326 candidates selected in employment fair
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊंचाहार में 876 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार
विज्ञापन

फोटो संख्या 25
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। प्रदेश में युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा हर हाथ को काम के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊंचाहार में बृहस्पतिवार को रोजगार मेला लगाया गया। मेले में सात कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 876 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। कंपनी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाले 326 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए चयनित किया गया।
पीपल-ट्री ऑनलाइन ने 14, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल ने 47, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी ने 53, डीएसएस ग्रुप ने 81, जी. फोर एस. सिक्योर सॉल्यूशन ने 31, पुखराज हेल्थ केयर ने 71, डॉन बोस्को टेक स्किलिंग इंडिया (रॉयल इनफील्ड) ने 29 अभ्यर्थियों को चयनित किया। मेले का शुभारंभ करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर ने कहा कि यहां मिल रहा छोटा सा अवसर जीवन को नया आयाम दे सकता है। नियोजकों से संवाद करें, सेवा शर्तों के बारे में पता करें। उसी नियोजक के यहां सेवा का चयन करें, जिससे आपके सपने साकार हो सकें।
विज्ञापन

कंपनी प्रतिनिधियों ने अपनी कंपनी की सेवा शर्तों के बारे में बताया। रामेंद्र कुमार पांडेय ने पोर्टल पर निशुल्क पंजीयन तथा भविष्य संवारने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव एवं संतोष प्रजापति ने रोजगार मेले की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश कुमार राय ने कंपनियों एवं रोजगार के बारे में बताया। रोजगार मेले के आयोजन में प्रधानाचार्य पवन कुमार मिश्र, श्यामलाल गुप्ता, प्रज्ञा युग प्रकाश, प्रतिमा, अंकित कुमार मौर्य, सूरज कुमार, पवन कुमार त्रिपाठी, रामगुलाम भारतीय, धीरेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, जितेंद्र सिंह कनौजिया, विजय कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed