{"_id":"643301fe159cac6a29093fd6","slug":"325-lakh-voters-will-elect-urban-government-on-may-4-raebareli-news-c-13-1-175435-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सवा तीन लाख वोटर चार मई को चुनेंगे शहरी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सवा तीन लाख वोटर चार मई को चुनेंगे शहरी सरकार
Sun, 09 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में रविवार को नगर निकाय चुनाव 2023 का डंका बज गया। तीन लाख 19 हजार 617 वोटर चार मई को शहर की सरकार का चुनाव करेंगे। मतगणना 13 मई को होगी। वोटिंग के लिए 104 मतदान केंद्रों में 362 बूथ बनाए जाएंगे। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां और तेज कर दी गई हैं। साथ ही शहर में पुलिस-प्रशासन की टीमें विभिन्न प्रत्याशियों की ओर से लगवाई गई होर्डिंग व झंडे-बैनर हटवा दिए।
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। वैसे तो किसी भी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अब जल्द प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। हर संभावित प्रत्याशी टिकट पाने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं। नगर पालिका के अलावा नौ नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की लंबी लाइन दिख रही है। ऐसे में चुनावी घमासान का शाेर ज्यादा देखने को मिलने की उम्मीद है। अधिसूचना जारी होने के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी तैयारियां फिटफाट बनाने में जुट गए हैं।