फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   32 died due to rain in UP: Four times more rain than normal in Lucknow, no relief expected for three days

यूपी में बारिश से 32 की मौत : लखनऊ में सामान्य से चार गुना बरसात, अभी तीन दिन राहत के आसार नहीं

Fri, 13 Sep 2024 12:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Sep 2024 12:16 AM IST
सार

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लगातार बारिश से मकान और दीवार गिरने से 32 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान ब्रज क्षेत्र में हुआ। यहां पिछले 36 घंटे से भी ज्यादा समय से लगातार बारिश से गिरी दीवारों के मलबे में दबकर 19 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
32 died due to rain in UP: Four times more rain than normal in Lucknow, no relief expected for three days
हजरतगंज में बारिश में गुजरते वाहन।

विस्तार

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लगातार बारिश से मकान और दीवार गिरने से 32 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान ब्रज क्षेत्र में हुआ। यहां पिछले 36 घंटे से भी ज्यादा समय से लगातार बारिश से गिरी दीवारों के मलबे में दबकर 19 लोगों की जान चली गई। कई जगह पेड़ उखड़ गए। बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। प्रदेश में अभी तीन दिन और बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार रात तक कभी तेज तो कभी धीमी लगातार होती रही। इस दौरान मैनपुरी में पांच लोगों की जान गई। कुरावली के राजलपुर में दीवार गिरने से ममता देवी (40) और रिश्तेदार दिलीप कुमार (35) की मलबे में दब कर मौत हो गई। भोगांव के गांव शिवपुरी निवासी मनोज यादव का कच्चा घर गिरने से दो बच्चों 3 वर्षीय अंश उर्फ हर्ष और दो माह की वर्षा की जान चली गई। एलाऊ के गांव ब्योंती कटरा में कच्चा मकान गिरने से रामू (40) की जान चली गई। एटा में अलग-अलग क्षेत्रों में नीरज देवी (40), अजबश्री (60) और शांति देवी की मकान गिरने से दबकर मौत हो गई। फिरोजाबाद में मकान की दीवार गिरने से कृष्णा देवी और रामब्रेश (51) की दबकर मौत हो गई। कासगंज के पटियाली क्षेत्र में दो जगहों पर दीवार गिरने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। मथुरा में घर गिरने से दो शख्स की मौत हो गई। वृंदावन में दीवार गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। अलीगढ़ में एक वृद्ध की जान चली गई। आगरा के बाह में पक्का मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के जिलों में भी पांच लोगों की मौत हो गई। औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद में बारिश से मकान गिरने पर एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बांदा के तिंदवारी के उसरा नाले पर बने चेकडैम को पार करते समय पैर फिसलने से दंपती पानी में बह गए।

झांसी में भी पिछले 48 घंटों से हो रही भारी बारिश ने दो लोगों की जान ले ली। मऊरानीपुर में मकान गिरने से मजदूर की मौत हो गई। बोरवेल में भर रहे बारिश के पानी से मोटर को बचाने उतरे युवक ने जहरीली गैस से दम तोड़ दिया।
आजमगढ़ में लालगंज के रेवसा गांव में बिजली गिरने से रेखा (42) की और चंदौली के तोरवा गांव में पांच वर्ष के बच्चे राजा बाबू की मौत हो गई।

मुरादाबाद के मूंढापांडे में मूसलाधार बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की दो वर्षीय बेटी हिफजा नूर और पांच वर्षीय नाती मोहम्मद फैज की मौत हो गई।

अवध में दो की मौत
बारिश से हुए हादसों में अवध के जिलों में दो लोगों की मौत हो गई। बुधवार को सीतापुर जिले के पटेहटा गांव निवासी पुतान के पुत्र मैक्स (5) की घर की दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को कटार निवासी किसान हंसराज (45) की बिजली गिरने से मौत हो गई। 

आज स्कूल बंद
बारिश की संभावना को देखते हुए आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, औरैया, कन्नौज, जालौन, अलीगढ़, हाथरस और बहराइच, सीतापुर में शुक्रवार को कक्षा 12 तक के स्कूल बंद कर दिए गए।

अलीगढ़ में ट्रेनें प्रभावित
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास गुरुद्वारा रोड पर जलभराव के चलते रेलवे की 15 मीटर लंबी दीवार ढह गई, जिससे पानी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। करीब दो घंटे तक सिग्नल फेल रहे। इससे ट्रेनें जहां की तहां रुक गई। लगभग 10 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।


तराई व उत्तराखंड से सटे इलाकों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए उत्तराखंड से सटे जिलों बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तराई इलाकों समेत लगभग 15 जगहों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश ने बताया कि बारिश के साथ ही तेज रफ्तार हवाएं भी चलेंगी। सप्ताह के आखिर में मानसून की सक्रियता में सुस्ती आने के आसार हैं।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामान्य से चार गुना हुई वर्षा
लखनऊ में राजधानी समेत कई जगहों पर गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में सामान्य से चार गुना बारिश रिकार्ड की गई जबकि विभिन्न आपदाओं में 10 व्यक्तियों की जान चली गई। जालौन में दो लोगों की आकाशीय बिजली से, बांदा में दो लोगों की डूबने से जबकि अतिवृष्टि से मैनपुरी में पांच और एटा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज में सर्वाधिक बारिश रिकार्ड की गई जबकि देवरिया, चंदौली, गाजीपुर और महाराजगंज में सबसे कम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed