{"_id":"5b2e8f0b4f1c1b95598b5b4b","slug":"31529777931-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी के नाम पर 45 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी के नाम पर 45 हजार ठगे
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में नौकरी के नाम पर 45 हजार ठगे
बाराबंकी। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 45 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है।
सरैंया मजरे तेजवापुर गांव निवासी विपिन ने बताया कि वर्ष 2016 में वह सिपाही हर्षलाल सोनकर की शादी में कानपुर के नौबस्ता गया था।
जहां उसकी मुलाकात मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के कोलेपुर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ राहुल सोनकर से हुई। प्रदीप ने उसे रेलवे में लिपिक पद पर नौकरी दिलाने की बात कही थी।
जबकि सिपाही हर्षलाल ने राहुल को अपना रिश्तेदार बताया था। प्रदीप ने साढ़े चार लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात कही। विपिन के मुताबिक, कागजी खानापूर्ति के लिए प्रदीप ने कुछ रकम मांगी थी।
इस पर उसने प्रदीप के बैंक खाते में दो बार में 45 हजार रुपये भेज दिए। रेलवे में लिपिक भर्ती की परीक्षा की कई तारीख बताई गई लेकिन परीक्षा नहीं हुई।
इस पर रकम का तगादा करने पर विपिन को धमकी मिलने लगी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर रकम वापस दिलाने के साथ ही कार्रवाई की मांग की है।