फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   संपति विवाद में बड़े भाई की पीटकर हत्या

संपति विवाद में बड़े भाई की पीटकर हत्या

Mon, 21 May 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
संपति विवाद में बड़े भाई की पीटकर हत्या
टांडा। संपत्ति के विवाद में कोतवाली अंतर्गत चिंतौरा गांव में भाई ने पत्नी व पुत्र की मदद से बड़े भाई की पेड़ से बांधकर लाठी डंडे व बैट से पीट पीटकर हत्या कर दी। शव को कमरे में छिपाकर उसे ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा था कि कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



घर के अंदर जाकर निरीक्षण किया, तो एक कमरे में शव पड़ा मिला। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी भाई व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका पुत्र भागने में सफल रहा।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार सोमवार अपराह्न चिंतौरा की सभासद अमरावती राशनकार्ड का सर्वे करती हुईं राजबहादुर के घर पहुंचीं। यहां मौजूद छोटे भाई तेज बहादुर ने बताया कि उसका एक भाई व उसकी पत्नी कानपुर गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनका राशन कार्ड पहले से ही बना हुआ है। अमरावती वहां से आगे बढ़ीं, तो इर्दगिर्द की महिलाओं ने बताया कि तेज बहादुर के परिवार ने बड़े भाई राजबहादुर की आंगन में लगे पेड़ से बांधकर पिटाई की है।


इसके बाद से राजबहादुर का कुछ पता नहीं है। इस पर अमरावती ने जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी होते ही दरोगा सतनाम सिंह हमराह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाकर जब पुलिस टीम अंदर गई, तो एक कमरे में राजबहादुर का शव छिपाकर रखा मिला।


इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही तेज बहादुर व उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जबकि उसका पुत्र फरार होने में सफल रहा। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया राजबहादुर तीन भाई थे।


राजबहादुर व तेज बहादुर चिंतौरा में एक साथ रह रहे थे, जबकि एक भाई कानपुर में परिवार के साथ रहता है। राजबहादुर की पत्नी का निधन हो चुका है, जबकि उसके दो पुत्र मौजूदा समय में कानपुर गए हुए थे।



आरोप है कि संपत्ति के विवाद में तेज बहादुर ने अपनी पत्नी व पुत्र के साथ राज बहादुर को घर के आंगन में स्थित पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसकी लाठी डंडे व बैट से पीट पीटकर हत्या कर दी। शव को कमरे में छिपा दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed