{"_id":"5accf8654f1c1b663d8b4660","slug":"31523382373-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक से नाराज युवक ने फोटो पर कर दी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक से नाराज युवक ने फोटो पर कर दी फायरिंग
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के फोटो पर एक युवक ने मंगलवार दोपहर फायरिंग कर दी। विधायक के न मिलने से युवक नाराज था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लाइसेंसी रायफल व पांच जिंदा कारतूस के साथ ही तीन खोखा बरामद किया है। घटना के 15 मिनट पहले ही विधायक मौके से गुजरे थे।
गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह मंगलवार दोपहर स्थानीय थाने के गांव पूरे खिचरन मजरे जगदीशपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। इसी बीच विधायक के मोबाइल पर एक युवक ने फोन किया। फोन विधायक के प्रतिनिधि विकास सिंह ने उठाया तो युवक ने विधायक से मिलने की बात कहते हुए उनकी लोकेशन जानी।
उधर, युवक के फोन करने की बात से अनजान विधायक 1:15 बजे लखनऊ के लिए निकल पड़े। करीब 1:30 बजे गांव पहुंचा युवक विधायक को नहीं पाकर भड़क गया। विधायक के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए युवक दयालापुर मोड़ पहुंचा और वहां राकेश प्रताप सिंह की ओर से लगवाए गए रानी अवंतीबाई लोधी गेट पर लगी उनकी फोटो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ा तो उसकी पहचान शहर के पूरे शुक्लन मिश्रौली वार्ड निवासी कपिलदेव शुक्ल के रूप में हुई। पुलिस ने कपिलदेव के पोास से उसकी लाइसेंसी रायफल, पांच जिंदा कारतूस व मौके से तीन खोखा बरामद किया है।
एसएचओ दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक के छोटे भाई उमेश प्रताप सिंह की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर रायफल जब्त कर ली गई है। युवक का चालान बुधवार सुबह कोर्ट भेजा जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, विधायक के भाई का कहना है कि उनकी आरोपी युवक से कोई रंजिश नहीं है। उसकी नाराजगी की वजह समझ में नहीं आ रही है।