{"_id":"5ac8fd904f1c1bbf618b60fa","slug":"31523121552-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र प्रशस्त होगा राममंदिर निर्माण का मार्ग : महंत जन्मेजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र प्रशस्त होगा राममंदिर निर्माण का मार्ग : महंत जन्मेजय
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। मुस्लिम भी विवाद का पटाक्षेप चाहते हैं। कुछ लोग हैं जो मामले को उलझाकर रखना चाहते हैं, लेकिन अब बैरियर टूट गए हैं, अब राममंदिर निर्माण कोई रोक नहीं सकता, सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है, उम्मीद है कि शीघ्र ही हमारे पक्ष में निर्णय आएगा। ये बातें श्रीरामजन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष जानकी घाट बड़ास्थान के महंत जन्मेजयशरण ने कहीं।
वे पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है, पत्रावली ज्यादा है, फिर भी हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही हमारे पक्ष में निर्णय आएगा और अयोध्या में शीघ्र ही राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए महंत जन्मेजय शरण को हाल ही में बैंकाक के विश्व मंदिर में आयोजित धर्मसभा की ओर सम्मानित किया गया है जबकि दिल्ली में आयोजित एक संतसभा में भी महंत जन्मेजय शरण को भारत गौरव अवार्ड से अलंकृत किया गया है।