फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बस के बोनट पर यात्री का सिर लड़ा पीटा

बस के बोनट पर यात्री का सिर लड़ा पीटा

Fri, 29 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बस के बोनट पर यात्री का सिर लड़ा पीटा
सफर के दौरान रोडवेज कंडक्टर पर रुपये लेकर टिकट न देने का आरोप
विज्ञापन

उर्रा (बहराइच)। रुपईडीहा जाने वाली एक रोडवेज बस में सफर के दौरान परिचालक द्वारा एक यात्री को जमकर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसने परिचालक को रुपये देकर टिकट मांगा तो रुपये मिलने से इंकार कर दिया।

विरोध करने पर परिचालक ने पिटाई के दौरान यात्री का सिर बस के बोनट पर लड़ा दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। बाद में उसे जंगल में बस से नीचे उतार दिया गया। आसपास के लोगों की मदद से यात्री को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना अंतर्गत तूलापुरवा गांव निवासी संजय मिश्रा उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित देवभूमि में एक प्राईवेट कंपनी में काम करते हैं। वह 24 दिसंबर को घर जाने के लिए रवाना हुए। 25 दिसंबर को लखीमपुर पहुंचे। यहां पर संजय रुपईडीहा जाने वाली उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस में सवार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के परिचालक ने किराया मांगा तो संजय ने 100 रुपये दिया और मिहींपुरवा का टिकट मांगा। लेकिन परिचालक ने टिकट नहीं दिया। इस पर उसने विरोध जताया। इससे नाराज परिचालक ने यात्री की बस में ही जमकर पिटाई की। बस के बोनट पर उसका सिर लड़ा दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया।

इसके बाद उसे कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज के जंगल में उतार दिया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। यहां पर हालत गंभीर होने पर संजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


उधर, संजय ने परिवारीजनों की मदद से मोतीपुर थाने में अज्ञात परिचालक के विरुद्ध तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी जुगुल किशोर से पीड़ित ने मामले की शिकायत की है। एसपी ने केस दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed