{"_id":"5a2837c14f1c1b4e718b7a28","slug":"31512585153-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन व मालगोदाम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन व मालगोदाम का निरीक्षण
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए निर्माण समेत यात्री सहूलियतों का लिया जायजा
सीतापुर। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक ने बुधवार को जिले के रेलवे स्टेशन, गुडस यार्ड का मुआयना किया। निरीक्षण में उन्होंने वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्री सहूलियतें भी देेखीं। साथ ही उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं। बाद में उन्होंने अफसरों को उनकी समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश भी दिए।
सबसे पहले डीआरएम कौशिक मंडल के अधिकारियों के साथ थामसन स्टेशन पर गुड्स साइडिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालगोदाम आफिस, प्लेटफार्म शेड्स, प्रकाश, पेयजल व जलनिकासी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुआयने में उन्होंने उपस्थित व्यापारियों की समस्याएं सुनकर अफसरों को उनका निदान कराने को कहा।
बाद में डीआरएम ने सीतापुर कैंट-थामसनगंज के मध्य लेबल क्रॉसिंग 92 एवं 93बी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गेटमैन केबन, प्वाइंट्स एण्ड क्रॉसिंग को देखा तथा कार्यरत गेटमैन से उनकी आवश्यकता एवं समस्याओं के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त उन्होंने सीतापुर कैंट स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, स्टेशन मास्टर पैनल कक्ष, बुकिंग कार्यालय, स्टेशन प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा रेलवे कालोनी व एकीकृत क्रो लाबी एवं रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया और वहां पर उन्होंने साफ-सफाई का जायजा लिया।
इसके अलावा डीआरएम ने स्टेशन पर नये निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा रनिंग रूम में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर एमडी प्रभाकर, सुरेंद्र कुमार, दयाराम आदि उपस्थित थे।