{"_id":"5e8f80068ebc3e768b499079","slug":"31-new-corona-cases-in-uttar-pradesh-416-infected-till-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में कोरोना के 31 नए मामले, बृहस्पतिवार तक 416 संक्रमित, लॉकडाउन के उल्लंघन पर अब तक 12236 एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 31 नए मामले, बृहस्पतिवार तक 416 संक्रमित, लॉकडाउन के उल्लंघन पर अब तक 12236 एफआईआर
Fri, 10 Apr 2020 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में कोरोना वायरस के 31 नए केस सामने आए हैं। बृहस्पतिवार को सामने आए मामलों में 14 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। सबसे ज्यादा 19 केस आगरा में मिले। इनमें 5 जमाती हैं। मेरठ में 6 केस मिले। सभी जमाती या उनके संपर्क वाले हैं। वहीं गाजियाबाद में 2, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, हरदोई, मुजफ्फरनगर में 1-1 केस मिले हैं। कानपुर, हरदोई, मुजफ्फर नगर के पॉजिटिव जमाती हैं। संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार यूपी में अब संक्रमितों की संख्या 416 हो गई। इनमें तब्लीगी जमात के 231 पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
यूपी में अब तक : आगरा 83, लखनऊ 29, गाजियाबाद 25, गौतमबुद्ध नगर 63, लखीमपुर खीरी 04, कानपुर नगर 09, पीलीभीत 02, मुरादाबाद 01, वाराणसी 09, शामली 17, जौनपुर 04, बागपत 05, मेरठ 44, बरेली 06, बुलंदशहर 08, बस्ती 08, हापुड़ 03, गाजीपुर 05, आजमगढ़ 04, फिरोजाबाद 11, हरदोई 02, प्रतापगढ़ 06, सहारनपुर 20, शाहजहांपुर 01, बांदा 02, महाराजगंज 06, हाथरस 04, मिर्जापुर 02, रायबरेली 02, औरैया 02, बाराबंकी 01, कौशांबी 02, बिजनौर 01, सीतापुर 10, प्रयागराज 01, मथुरा 02, बदायूं 01, रामपुर 05, मुजफ्फर नगर 04, अमरोहा 02।
विज्ञापन
यूपी में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 12236 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 31,216 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, फर्जी खबर फैलाने पर अब तक 78 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि 15 जिलों के हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में मेडिकल, सैनिटाइजेशन और डोर स्टेप डिलीवरी टीमों के अलावा किसी अन्य को आवागमन की अनुमति नहीं दी गई है। जिलों के पुलिस व प्रशासन के अफसरों को इस संबंध में स्पष्ट आदेश दे दिए गए हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि चिकित्सा विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और अपने चेहरे को मास्क, रुमाल, गमछा या दुपट्टे से अनिवार्य रूप से ढकें। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से निजात पाने और लॉकडाउन को शीघ्र खोले जाने के लिए आवश्यक है कि लोग घरों से न निकलें और लॉकडाउन का पूर्णतया पालन करें।