{"_id":"5e5369678ebc3ef4011e787d","slug":"31-additional-buses-will-run-for-delhi-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के लिए खुशखबरी, होली पर दिल्ली के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के लिए खुशखबरी, होली पर दिल्ली के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
Mon, 24 Feb 2020 04:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Feb 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम होली पर लखनऊ से दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 31 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। ये बसें दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल और लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल के बीच चलेंगी। इनमें एसी व साधारण सेवा की बसें शामिल होंगी, जिनका संचालन 25 फरवरी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इन बसों में सीटों की तत्काल व एडवांस में बुकिंग शुरू हो चुकी। आनंद विहार बस टर्मिनल से आठ वोल्वो व स्कैनिया बसों के अलावा आठ जनरथ व एसी शताब्दी बसों की सुविधा लखनऊ के लिए हर घंटे यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन
लखनऊ से देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर बस
लखनऊ से देहरादून के बीच जल्द स्लीपर बस शुरू की जाएगी। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें ट्रेन में कंन्फर्म सीटें नहीं मिल पाती। 30 सीटर यह बस आलमबाग टर्मिनल से चलेगी। देहरादून जाने वालों के लिए दून एक्सप्रेस व जनता एक्सप्रेस प्रमुख सहारा है। लेकिन आए दिन ये ट्रेनें कैंसिल रहती हैं।
विज्ञापन
ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम की ओर से यह तोहफा दिया जा रहा है।