फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 trains cancelled because of fog.

Railway: कोहरे की आशंका के चलते 30 ट्रेनों को तीन महीने के लिए किया गया कैंसिल, यात्रियों को होगी मुश्किल

Tue, 22 Nov 2022 04:50 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Nov 2022 04:50 PM IST
सार

कोहरे की आशंका को देखते हुए 30 ट्रेनों को तीन महीने के लिए कैंसिल कर दिया गया है। इस आदेश का पालन एक दिसंबर से किया जाएगा।

विज्ञापन
30 trains cancelled because of fog.
- फोटो : iStock

विस्तार

कोहरे की आशंका में रेलवे प्रशासन की ओर से जनता एक्सप्रेस सहित तीस ट्रेनों को कैंसिल करने का फरमान जारी किया गया है। पहली दिसंबर से तीन महीने तक ये ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इसके अतिरिक्त कई ट्रेनों के फेरे घटा दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार लखनऊ जंक्शन से बरौनी जाने वाली ट्रेन चार दिसंबर से दो मार्च तक, बरौनी से लखनऊ जंक्शन व वाराणसी से देहरादून जनता एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, देहरादून से वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक, अंबाला से बरौनी तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक, बरौनी से अंबाला पांच दिसंबर से दो मार्च तक, बरेली से लखनऊ इंटरसिटी एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, प्रयागराज से लखनऊ इंटरसिटी चार दिसंबर से तीन मार्च तक, अमृतसर से जयनगर शहीद एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, जयनगर से अमृतसर शहीद एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च तक, नई दिल्ली से न्यू फरक्का एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, मालदा टाउन से न्यू फरक्का तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक, वाराणसी से बरेली एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, बरेली से वाराणसी दो दिसंबर से एक मार्च तक, लखनऊ जक्शन से दिल्ली डबलडेकर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, दिल्ली से लखनऊ डबलडेकर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ दो दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इसी तरह, चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ चार दिसंबर से एक मार्च तक, टाटानगर से जलियांवालाबाग पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक, अमृतसर से जलियांवालाबाग सात दिसंबर से एक मार्च तक, मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, आनंदविहार से फरवरी दो दिसंबर से एक मार्च तक, लखनऊ जंक्शन से मेरठ एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, मेरठ से लखनऊ जंक्शन दो दिसंबर से एक मार्च तक, कोलकाता से अकालतख्त चार दिसंबर से 26 फरवरी तक, अमृतसर से अकालतख्त छह दिसंबर से 28 फरवरी तक, हावड़ा से कुंभ एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी तक, देहरादून से कुंभ एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी तक, कोलकता से अमृतसर तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक व अमृतसर से कोलकाता पांच दिसंबर से दो मार्च तक कैंसिल रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े - अयोध्या सहित तीन मंडलों के कमिश्नर बदले, छह आईएएस अफसरों के हुए तबादले



ये भी पढ़े - मैनपुरी तो झलक है, रिश्तों की परख लोकसभा चुनाव में, शिवपाल ने खुद को अखिलेश पर छोड़ा


इन ट्रेनों के घटे फेरे
दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट और आगरा फोट-लखनऊ जंक्शन व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई लखनऊ जंक्शन, लखनऊ जंक्शन वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं।

रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें
यात्रियों को होने वाली असुविधाओं का निस्तारण करने के लिए रोडवेज प्रशासन पहली दिसंबर से अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि कई ट्रेन रूट ऐसे हैं, जहां रोडवेज बसें चलाई जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलेंगी। वहीं हवाई जहाज में लंबी दूरी के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed