{"_id":"606dd18d0149c721bc4040f4","slug":"30-tourist-houses-will-be-given-on-lease-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीज पर दिए जाएंगे 30 पर्यटक आवास गृह, सरकार की मंजूरी के बाद पर्यटन विभाग ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीज पर दिए जाएंगे 30 पर्यटक आवास गृह, सरकार की मंजूरी के बाद पर्यटन विभाग ने शुरू की तैयारी
Wed, 07 Apr 2021 09:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Apr 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में वर्षों से बंद पड़े 30 पर्यटक आवास गृहों को लीज पर दिया जाएगा। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। विभाग आवास गृहों की कीमत का मूल्यांकन करा रहा है। विभाग निवेशकों से रायशुमारी कर कैबिनेट की मंजूरी के लिए जल्द प्रस्ताव भेजेगा।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने 2016 में 37 पर्यटन आवास गृहों को लीज पर देने का निर्णय किया था। लेकिन दुधवा का टाइगर डेम, रामगढ़ ताल, गोरखपुर, देवरिया, मथुरा व महोबा के आवास गृह लीज पर दिए गए थे। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब मथुरा, आगरा, सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर सहित अन्य जिलों में स्थित 30 पर्यटन आवास गृहों को लीज पर देने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
इस संबंध में विकासकर्ताओं के साथ एक बैठक हो चुकी है। इसमें पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों ने दिलचस्पी दिखाई है। अयोध्या में मंदिर बनने और प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के बाद होटल व्यवसायी आवास गृहों में दिलचस्पी ले रहे हैं। ऐसे में अब पर्यटन आवास गृह को लीज पर देने के लिए पीडब्लूडी से हर पर्यटन आवास गृह का मूल्यांकन करवा रहा है।
विज्ञापन
मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर हर पर्यटन आवास गृह की न्यूनतम कीमत सरकार तय करेगी। इसके बाद इन पर्यटन आवास गृहों को लीज पर देने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। आवास गृहों को 30 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। लीज पर लेने के बाद विकासकर्ता इसे अपने हिसाब से बनवा सकेगा।