{"_id":"091f88b64434bd78aff8b4d425df2d19","slug":"3-ips-and-11-dsp-transffered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले गए 3 आईपीएस, 11 डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले गए 3 आईपीएस, 11 डीएसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 31 Jan 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को तीन आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल कर दिया।
विज्ञापन
आईजी अभियोजन अमिताभ ठाकुर को अब नागरिक सुरक्षा संगठन में आईजी/संयुक्त निदेशक बनाया गया है।
जबकि अमेठी के एसपी हीरालाल को सिद्धार्थनगर का एसपी बनाया गया है।
वहीं सिद्धार्थनगर के एसपी अनंत देव को आजमगढ़ का एसएसपी बनाया गया है। अमेठी में अभी किसी को कप्तान नहीं बनाया गया है।
कुछ दिनों पूर्व हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत आजमगढ़ के तत्कालीन एसएसपी अरविंद सेन को बांदा भेज दिया गया था।
आजमगढ़ में किसी को तैनात नहीं किया गया था। यह पद तब से रिक्त चल रहा था।
उधर, 11 डीएसपी को भी नई तैनाती दी गई है जबकि एक का पूर्व में हुआ तबादला निरस्त किया गया है।
आगरा से डीएसपी स्वर्णजीत कौर को मेरठ भेजा गया है। जौनपुर में तैनात आनंद कुमार को मिर्जापुर, हरदोई के डीएसपी मधुबन कुमार सिंह को खीरी, बाराबंकी के डीएसपी सुभाष अत्री को लखनऊ में तैनाती दी गई है।
गोरखपुर में डीएसपी नम्रता श्रीवास्तव को डीएसपी रेलवे, बलिया बनाया गया है। जबकि खीरी से नितेश सिंह को हरदोई भेजा गया है।
बलिया में तैनात डीएसपी आलोक कुमार जायसवाल को वाराणसी और कानपुर नगर से बलरामाचारी दुबे को बाराबंकी में तैनाती दी गई है।
मेरठ के डीएसपी महेंद्र कुमार को ईओडब्ल्यू मेरठ में डीएसपी बनाया गया है। इसके अलावा लखनऊ से डीएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को डीजीपी मुख्यालय में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
आगरा से विवेक त्रिपाठी का फतेहपुर स्थित पीएसी की 12वीं वाहिनी के लिए हुआ स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। वह पूर्ववत आगरा में तैनात रहेंगे।