{"_id":"5f7dd89d4c772e49bc3dfdea","slug":"3-561-new-corona-positive-in-up-recovery-rate-increased-to-88-36-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 3,561 नए कोरोना पॉजिटिव, रिकवरी रेट बढ़कर 88.36 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 3,561 नए कोरोना पॉजिटिव, रिकवरी रेट बढ़कर 88.36 प्रतिशत
Wed, 07 Oct 2020 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Oct 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
नवनीत सहगल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बुधवार को 3,561 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, 4219 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। नए मरीजों की अपेक्षा डिस्चार्ज अधिक होने के कारण रिकवरी रेट बढ़कर 88.36 प्रतिशत हो गया है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 43,154 है। वहीं बीते 24 घंटे में 47 संक्रमितों की मौत हो गई। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,200 हो गई है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि जहां मरीज देर से अस्पताल पहुंच रहे हैं या उन्हें पहले से र्कई बीमारियां हैं तो उनकी हालात ज्यादा बिगड़ रही है। ऐसे मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है।
अवध में मिले 827 नए संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अवध के जिलों लखनऊ में 529, बाराबंकी 26, अयोध्या में 62, गोंडा में 30, सीतापुर में 36, सुल्तानपुर में 35, बहराइच में 29, रायबरेली में 18, अमेठी में 23, बलरामपुर में 14, अंबेडकरनगर में 11 और श्रावस्ती में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
अवध में मिले 827 नए संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अवध के जिलों लखनऊ में 529, बाराबंकी 26, अयोध्या में 62, गोंडा में 30, सीतापुर में 36, सुल्तानपुर में 35, बहराइच में 29, रायबरेली में 18, अमेठी में 23, बलरामपुर में 14, अंबेडकरनगर में 11 और श्रावस्ती में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन