फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   29.84 lakh extorted from bank manager

Lucknow News: बैंक मैनेजर से 29.84 लाख रुपये ऐंठे

Tue, 21 Jul 2026 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
29.84 lakh extorted from bank manager
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में कैलाशा एनक्लेव निवासी आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर महेश शुक्ला ने ठेकेदार अर्चित तिवारी पर 29.84 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

महेश ने बताया कि जनवरी में वह सहारनपुर में तैनात थे। उस समय उनका मकान बन चुका था, सिर्फ फिनिशिंग का काम बचा था। इसके लिए उन्होंने वास्तु राम कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार अर्चित तिवारी को ठेका दिया। 30 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। आठ मार्च तक उन्होंने अर्चित को 28.84 लाख का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

महेश का कहना है कि एक दिन वह घर पहुंचे तो फिनिशिंग का काम अधूरा मिला। उन्होंने अर्चित से पूछताछ की तो उसने एग्रीमेंट को रिवाइज करने की बात कही। बात मानने पर आरोपी ने 32 लाख रुपये का एग्रीमेंट बना दिया, जिसका समापन 14 जून को होना था। ऐसे में महेश ने मजबूरन आरोपी को एक लाख रुपये और दिए, पर काम आज तक पूरा नहीं हुआ। आरोपी ने उनका फोन तक उठाना बंद कर दिया। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि विवेचना की जा रही है। इस दौरान जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उस आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed