{"_id":"64521726d4364e050f003e15","slug":"29-injured-and-one-died-in-an-accident-in-subeha-thana-in-barabanki-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, चालक की मौत, 32 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, चालक की मौत, 32 यात्री घायल
Wed, 03 May 2023 05:46 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 May 2023 05:46 PM IST
सार
थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल व सुबेहा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार ने उपचार के बाद दूसरी रोडवेज बस से यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना किया गया। यात्रियों को रवाना करने के बाद इस मामले की सूचना परिवहन निगम को दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय थाने से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की भोर ओवरटेक करने के चक्कर में परिवहन निगम की बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गई तो 32 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छह की हालात नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आजममढ़ के अतरौली थाने के मदियापार गांव निवासी चालक अमरजीत राजभर (42) परिचालक सेनजीत के साथ लखनऊ से डॉ. आंबेडकर डिपो की बस पर 44 सवारी लेकर आजमगढ़ जा रहा था। बस पूर्वांचल एक्सप्रेस पर किलोमीटर 53 के पास बाराबंकी जिले के सुबेहा के पास बुधवार की भोर में पहुंची ही थी कि ओवरटेक करने में खड़ी ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद पहुंचे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजार शुकुल पहुंचाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिला पहलवान मुझसे लिपटी थी, मैं नहीं; बृजभूषण बोले- मेडल पाने का मतलब यह नहीं है कि कोई झूठ नहीं बोल सकता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भगवा खेमे में वर्चस्व कायम रखने तो सपा के सामने वजूद की चुनौती, निकायों के नतीजे होंगे अहम
अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने चालक अमरजीत राजभर को मृत घोषित कर दिया। इसके अतिरिक्त गंभीर रूप से घायल कैलाश, प्रवीण, लौटन प्रसाद, कृष्ण बक्स, फिरोज तथा मोहम्मद खालिद का प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देख ट्रामा सेंटर कर दिया। इसके अतिरिक्त अशोक कुमार, रजनीश विश्वकर्मा, शशिकांत, अशोक, पार्वती, शाहनवाज, कमलेश, दिनेश कुमार, अभिकांत, बालवीर, चंद्रकला, गुलशन कुमार, कंचन, सुमित्रा, संजना, सुमन, पप्पू, तारक नाथ, सूरज, कमलेश, सफीउल्ला, रमेश, बृजेश, राम भीख सिंह, कृष्ण वल्लभाचार्य चतुर्वेदी व सेन जीत का उपचार करने के बाद हालत में सुधार होने पर घर जाने की अनुमति दी।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे एसओ थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल व सुबेहा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार ने उपचार के बाद दूसरी रोडवेज बस से यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना किया गया। यात्रियों को रवाना करने के बाद इस मामले की सूचना परिवहन निगम को दी। सूचना के बाद पहुंचे कैसरबाग लखनऊ डिपो के एआरएम राजकुमार, हैदरगढ़ डिपो के काशी प्रसाद ने घटना की जानकारी परिचालक से लेने के बाद केस दर्ज कराया। एआरएम ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।