{"_id":"6a345d4739e3b61f45076903","slug":"281-crore-received-for-floating-restaurant-in-gomti-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1789971-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमती में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के लिए मिले 2.81 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमती में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के लिए मिले 2.81 करोड़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। गोमती नदी में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (तैरता रेस्टोरेंट) का सपना अब सच होने को है। जल्द ही लोग फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में भोजन और पार्टी का लुत्फ उठा सकेंगे। जल परिवहन प्राधिकरण ने इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को जिम्मेदारी सौंपी है। करीब चार करोड़ की इस परियोजना के लिए 2.81 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
जल परिवहन प्राधिकरण के अफसरों के मुताबिक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 100 लोगों की क्षमता का होगा। जल्द एलडीए इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया से कंपनी का चयन करेगा। योजनाओं की समीक्षा के लिए प्राधिकरण ने प्रतिमाह पहले बुधवार को बैठक करने का निर्णय भी लिया है। आगामी योजनाओं के लिए जल परिवहन प्राधिकरण के साथ कई इकाइयां काम कर रही हैं जिसमें एलडीए भी शामिल है।
जल परिवहन प्राधिकरण के उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में प्राधिकरण का गठन किया है। प्राधिकरण इन दिनों गोमती सहित प्रदेश की 10 प्रमुख नदियों में पर्यटकों को जल परिवहन की सुविधा के अतिरिक्त माल ढुलाई की योजनाओं पर काम कर रहा है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इसी क्रम में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की योजना पर काम तेज किया गया है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के अलावा गोमतीनगर विस्तार में प्राधिकरण के कार्यालय का भी काम होना है जो 1150 वर्गफीट में बनना है। इसके अलावा गोरखपुर में 50 सीटर जल बस भी चलाई जाएगी। इसके लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण को बजट भेजा गया है।
विज्ञापन
पानी है नहीं, कैसे चलेगा रेस्टोरेंट
विशेषज्ञ बताते हैं कि जल परिवहन में सबसे बड़ा संकट नदियों का कम जलस्तर है। गोमती में भी पानी का संकट है। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना पर्याप्त जल के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट योजना कैसे मूर्तरूप लेगी। अफसर भी इस चुनौती पर मंथन कर रहे हैं।