फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   28 tainted candidates won loksabha election 2014

संसद में बैठेंगे यूपी के ये 28 दागी

Mon, 19 May 2014 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 May 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
28 tainted candidates won loksabha election 2014

इस बार लोकसभा चुनाव में देश भर में 186 सांसद ऐसे चुने गए हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


वहीं यूपी के कुल 80 में 28 सांसदों के खिलाफ इस तरह के मामले हैं।

यूपीएडीआर-इलेक्शन वॉच के आंकड़ों के मुताबिक सूबे से चुने गए भाजपा के 71 सांसदों में से 26 के खिलाफ विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल के भी दोनों सांसदों पर केस दर्ज हैं।

543 सांसदों में से 442 सांसद करोड़पति

28 tainted candidates won loksabha election 2014

ज्यादातर सांसदों के खिलाफ दर्ज मुकदमे उनके राजनीतिक जीवन के दौरान के हैं लेकिन कुछ के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इनमें से कई पर हत्या और कई पर हत्या के प्रयास, अपहरण, दुराचार, बलवा, आगजनी आदि जैसे अपराधों से जुड़े मामले भी हैं। इसी तरह देशभर से कुल 543 सांसदों में से 442 सांसद करोड़पति हैं।

वहीं यूपी के 80 में से 68 सांसद करोड़पति हैं। इसी तरह इस बार शिक्षित सांसदों की संख्या काफी बढ़ी है।

सिर्फ एक सांसद अशिक्षित हैं जबकि 63 सांसद स्नातक अथवा इससे अधिक की शिक्षा हासिल किए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर हत्या के मामले

28 tainted candidates won loksabha election 2014

अजय कुमार, खीरी, भाजपा केशव प्रसाद, फूलपुर, भाजपा सच्चिदानंद साक्षी, उन्नाव, भाजपा हत्या के प्रयास के केस
बाबूलाल फतेहपुर सीकरी भाजपा डॉ. रामशंकर कठेरिया आगरा भाजपा भैरव प्रसाद मिश्रा, बांदा, भाजपा उमा भारती, झांसी, भाजपा
बृजभूषण शरण सिंह, कैसरगंज, भाजपा आदित्यनाथ, गोरखपुर, भाजपा

दलवार करोड़पति सांसद
भाजपा 59 सपा 5 अपना दल 2 कांग्रेस 2

सबसे अधिक संपत्ति वाले तीन सांसद
कंवर सिंह तंवर, अमरोहा 178 करोड़ हेमा मालिनी, मथुरा 178 करोड़ महेश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर 47 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed