फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   28 paise per unit cheap electricity from Bajaj Lalitpur project regulatory commission cuts capital cost by 3022 crores

यूपी: बजाज की ललितपुर परियोजना से मिलेगी 28 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली, नियामक आयोग ने कैपिटल कॉस्ट में 3022 करोड़ की कटौती की

Sat, 12 Mar 2022 12:56 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 12:56 AM IST
सार

बजाज समूह ने ललितपुर में एमओयू रूट से स्थापित 1980 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजना के लिए 15749 करोड़ रुपये कैपिटल कॉस्ट के अनुमोदन की याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
28 paise per unit cheap electricity from Bajaj Lalitpur project regulatory commission cuts capital cost by 3022 crores
बिजली - फोटो : Istock

विस्तार

बजाज समूह की ललितपुर बिजली परियोजना से खरीदी जाने वाली बिजली के लिए पावर कॉर्पोरेशन को अब 28 पैसे प्रति यूनिट कम कीमत चुकानी पड़ेगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड की कैपिटल कॉस्ट में 3222 करोड़ रुपये की कटौती कर दी है। आयोग के इस फैसले से पावर कॉर्पोरेशन पर बिजली खरीद का वित्तीय भार कम होगा और 20 वर्ष तक 28 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिल सकेगी।

विज्ञापन


बजाज समूह ने ललितपुर में एमओयू रूट से स्थापित 1980 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजना के लिए 15749 करोड़ रुपये कैपिटल कॉस्ट के अनुमोदन की याचिका दायर की थी। नियामक आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह, सदस्य केके शर्मा व विनोद कुमार श्रीवास्तव की पूर्ण पीठ ने अपने फैसले में कैपिटल कॉस्ट में 3022.30 करोड़ रुपये की कटौती करते हुए 12727.45 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। आयोग के इस फैसले से बजाज समूह को तगड़ा झटका लगा है। कैपिटल कॉस्ट के संबंध में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान पावर कॉर्पोरेशन व राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इसे बहुत ज्यादा बताते हुए इसमें कटौती की मांग की थी। यह पहला मौका है जब नियामक आयोग ने किसी निजी बिजली परियोजना की कैपिटल कॉस्ट में इतनी बड़ी कटौती की है।
विज्ञापन


उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग के समक्ष यह मुद्दा भी उठाया था कि सात साल पहले पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने इस परियोजना के लिए 16006 करोड़ की सीलिंग कैपिटल कॉस्ट पर अपनी सहमती दी थी। इसकी सीबीआई या ईडी से जांच कराई जानी चाहिए। आयोग ने अपने फैसले में इसका भी जिक्र किया है। ललितपुर परियोजना से खरीदी जाने वाली बिजली की फिक्स कास्ट 2016 से 2.08 रुपये प्रति यूनिट है। आयोग के आदेश के बाद इसमें 28 पैसे प्रति यूनिट की कमी हो जाएगी। इस मामले में आपत्तिकर्ता अवधेश वर्मा का कहना है बजाज ग्रुप ने नियम विरुद्ध तरीके से अपनी आंतरिक कंपनियां बनाकर उसी को परियोजना के करोड़ों का काम उच्च दरों पर दे दिया था। इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed