{"_id":"636297ad418ff76b987ab30f","slug":"276-sub-health-centers-to-be-built-in-up-instructions-to-start-construction-work-after-getting-free-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बनेंगे 276 उप स्वास्थ्य केंद्र : निशुल्क जमीन मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बनेंगे 276 उप स्वास्थ्य केंद्र : निशुल्क जमीन मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश
Wed, 02 Nov 2022 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:45 PM IST
सार
प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष में 1008 उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने हैं। इसके लिए जिलों से निशुल्क जमीन देने के निर्देश दिए गए थे। पहले चरण में जमीन देने वाले जिलों में 386 उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 276 उप स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे। इसके लिए संबंधित जिलों में निशुल्क जमीन मिलने के बाद शासन की ओर से 83 करोड़ 53 लाख 69 हजार रुपये का बजट जारी कर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन उपकेंद्रों में हेल्थ एंड वेलनेस कक्ष भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष में 1008 उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने हैं। इसके लिए जिलों से निशुल्क जमीन देने के निर्देश दिए गए थे। पहले चरण में जमीन देने वाले जिलों में 386 उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए मंजूरी दी गई थी। अब 276 उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन मिल गई है। हर केंद्र के लिए 31 लाख 86 हजार रुपया स्वीकृत किए गए हैं। उप केंद्र में विकलांगों के आवागमन के लिए रैम्प एवं बाथरूम भी बनाए जाएंगे। इन भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
यहां- यहां बनेंगे केंद्र
उप स्वास्थ्य केंद्रों में सर्वाधिक 43 सहारनपुर और सबसे कम बुलंदशहर, संतकबीरनगर व गाजियाबाद में एक-एक केंद्र के लिए बजट दिया गया है। आगरा में 10, मथुरा में 12, एटा में 20, कासगंज में 20, हाथरस में 16, मेरठ में 30, बस्ती में 32, सीतापुर में दो, गोरखपुर में 32, प्रयागराज में पांच, रामपुर में चार, गोंडा में चार, कानपुर नगर में छह, कानपुर देहात में 14, कुशीनगर में नौ, अंबेडकर नगर में 11, वाणसी में तीन, बलिया में पांच केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन