फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   27357 new corona cases found in uttar pradesh.

यूपी में कोरोना का कहर: शनिवार को सामने आए 27 हजार से अधिक मामले, 120 की मौत

Sun, 18 Apr 2021 12:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Apr 2021 12:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना के कारण हालात लगातार भयावह बने हुए हैं जिसे देखते हुए प्रदेश में शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 35 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है।

विज्ञापन
27357 new corona cases found in uttar pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में शनिवार को मामूली कमी नजर आई। शुक्रवार को जहां 27426 मामले सामने आए थे वहीं शनिवार को 27357 नए संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, 120 लोगों की मौत हुई है। वहीं, लखनऊ में 5913 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि, प्रदेश में कोरोना के कारण हालात लगातार भयावह बने हुए हैं जिसे देखते हुए प्रदेश में शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 35 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है।

विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड प्रबंधन के मद्देनजर निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दर में बढ़ोतरी हो रही है। थोड़ी सी लापरवाही भी इस समय भारी पड़ सकती है। ऐसे में पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भरपूर उपयोग करते हुए लोगों को जागरूक किया जाए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कोविड प्रबंधन को लेकर सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में निगरानी समितियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार संबंधी सभी व्यवस्था के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क सक्रिय रहे इसकी जिम्मेदारी भी निगरानी समिति की है। उन्होंने निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कराया जाए और आवश्यकतानुसार इंफोर्समेंट की कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि जिलों में निगरानी समितियां ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में बनाई गई हैं। इसमें पंचायत सचिव और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है। इन समितियों के माध्यम से गांव देहात से जुड़ी सूचनाएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचेंगी। शहरों में वार्ड के पार्षदों, मोहल्लें में सक्रिय रहने वाले लोगों, सामाजिक व महिला संगठनों के सदस्य भी समिति में हैं। निगरानी समिति से फीडबैक मुख्यमंत्री कार्यालय ने फिर लेना शुरू कर दिया है। वहां से समिति के सदस्यों को फोन कर जानकारी ली जा रही है कि उनके गांव में कोरोना की क्या स्थिति है। 

सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में और बेहतर इंतजाम के प्रयास शुरू किए हैं। गांवों में भी नोडल अफसर नियुक्त किए जा रहे हैं, ताकि गांव में होने वाली व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग बेहतर तरीके से हो सके।

टूटा मौत का रिकॉर्ड, 1 दिन में 120 लोगों की मौत

प्रदेश में शनिवार को मौत के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। पहली बार प्रदेश में एक दिन में 120 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 15 सितंबर को 113 मरीजों की मौत हुई थी। प्रदेश में अब तक कुल 9703 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शनिवार को 27357 नए मरीज मिले जबकि 7831 लोग ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। शुक्रवार को 223307 लोगों के सैंपल लिए गए थे। 

कहां कितने लोगों की हुई मौत
लखनऊ में 36, प्रयागराज में एक, कानपुर नगर में 15, वाराणसी में 8, गोरखपुर में दो, मुरादाबाद में 4, आगरा में तीन, झांसी में तीन, मुजफ्फरनगर में चार, जौनपुर में चार, मथुरा में 3, देवरिया में तीन लोगों की मौत हुई है। अन्य जिलों में 1 से 2 लोगों की मौत हुई है।

कहां कितने मिले पॉजिटिव
लखनऊ में 5913, प्रयागराज में 1977, कानपुर नगर में 1826, वाराणसी में 1644, गाजियाबाद में 250, गौतमबुध नगर में 402, गोरखपुर में 723, मेरठ में 748, बरेली में 577, झांसी में 703, मुरादाबाद में 663, बलिया में 504, बाराबंकी में 396, लखीमपुर खीरी में 436 रायबरेली में 367, देवरिया में 333, सोनभद्र में 343, सुल्तानपुर में 293 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह अन्य जिलों में करीब 200 के आसपास मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed