{"_id":"68677e151cc177f8ef0ec257","slug":"27-integrated-manufacturing-logistics-clusters-launched-26-districts-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : 26 जिलों में 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक क्लस्टर की हुई शुरुआत, ये मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : 26 जिलों में 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक क्लस्टर की हुई शुरुआत, ये मिलेंगी सुविधाएं
Fri, 04 Jul 2025 01:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:01 PM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 26 जिलों में 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर की वर्चुअल शुरुआत की। यह पहल राज्य के एक्सप्रेसवे कॉरिडोर को औद्योगिक हब में बदलने की दिशा में बड़ा कदम है।
विज्ञापन
इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एवं लॉजिस्टिक क्लस्टर का शुभारंभ करते सीएम योगी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास से 26 जिलों में 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एवं लॉजिस्टिक क्लस्टर (आईएमएलसी) की शुरुआत की। इस मौके पर सभी एक्सप्रेसवे की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीएम ने एक्सप्रेसवे को आर्थिक वृद्धि की रीढ़ करार दिया।
विज्ञापन
मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे की समीक्षा के दौरान सीएम ने सुझाव दिया कि इसका अलाइनमेंट शुकतीर्थ से भी जोड़ा जाए। इस दौरान सीएम ने कहा कि पहली बार प्रदेश में एकसाथ 5 एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 13,240 एकड़ से अधिक क्षेत्र में आईएमएलसी की स्थापना हो रही है। उन्होंने कहा कि आज यूपी निवेशकों की पहली पसंद है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने आम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ, 800 प्रजातियों को देखने और चखने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा के दौरान मिलावटखोरी का बड़ा खतरा, समस्या से निपटने में जुटा FSDA, स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय
ये मिलेंगी सुविधाएं
आईएमएलसी के तहत आकर्षक दरों पर भूखंड, सुगम कनेक्टिविटी, बुनियादी सुविधाएं अनुकूल औद्योगिक वातावरण व श्रम श्रक्ति उपलब्धता।
प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर के सभी 6 नोड भी एक्सप्रेसवे के किनारे ही विकसित किए जा रहे हैं। आईएमएलसी नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर है।