फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   26 polling personnel including seven presiding officers absent in training

Lucknow News: प्रशिक्षण में सात पीठासीन समेत 28 मतदानकर्मी गैरहाजिर

Thu, 20 Apr 2023 08:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 20 Apr 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
26 polling personnel including seven presiding officers absent in training
जीआईसी में नगर निकाय के मतदान कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन

बैलेट पेपर से मतदान कराने के गुर बताए गए, सवाल-जवाब हुए
फोटो संख्या 8, 9, 10
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव में लगने वाले मतदान कर्मियों का बृहस्पतिवार से प्रशिक्षण शुरू हो गया। पहले दिन 471 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण में बुलाया गया, जिसमें सात पीठासीन अधिकारी समेत 28 मतदानकर्मी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। सभी को नोटिस देकर 23 व 24 अप्रैल को प्रशिक्षण में शमिल होने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिले में नगर निकाय चुनाव कराने के लिए 1884 मतदानकर्मियों को बुलावापत्र भेजा गया है। बृहस्पतिवार को 471 मतदानकर्मियों को जीआईसी में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी ने मतदानकर्मियों को मतदान कराने के संबंध में टिप्स दिए। मतदान के दिन पीठासीन अधिकारियों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। बैलेट पेपर से मतदान कराने के संबंध में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बैलेट बाक्स खोलने और बंद करने के संबंध मेंं बारे में भी बताया गया। मतदानकर्मियों के सवालों के जवाब भी दिए गए।
विज्ञापन

पहले दिन प्रशिक्षण में सात पीठासीन अधिकारी और 21 प्रथम मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे। बताते हैं कि इसमें कई कर्मियों को बुधवार की शाम ही बुलावा पत्र भेजा गया, जिसके कारण वे प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके। गैरहाजिर मतदानकर्मियों को 23 व 24 अप्रैल को होने वाले प्रशिक्षण में शामिल होने का मौका दिया गया है। डीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि गैरहाजिर मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण में शामिल होने का एक मौका दिया गया है। इसके बाद भी प्रशिक्षण में शामिल न होने पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed