फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25858 new cases of corona in UP on Tuesday, 2407 cases in Lucknow, 352 deaths

यूपी में मंगलवार को कोरोना के 25858 नए मामले, लखनऊ में 2407 केस, 352 की मौत

Tue, 04 May 2021 10:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 04 May 2021 10:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 352 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के 25,858 नए मामले आए हैं, जबकि 38,683 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
25858 new cases of corona in UP on Tuesday, 2407 cases in Lucknow, 352 deaths
covid 19 test

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है, लेकिन मौत का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को 352 कोरोना संक्रमितों की मौत होग गई। यह अब तक का सबसे बड़ा ग्राफ है। इससे पहले 30 अप्रैल को 332 लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन


वहीं प्रदेश में 25858 नए मामले सामने आए थी जबकि ठीक होने के बाद 38683 को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। प्रदेश में इस समय 272868 कोरोना संक्रमित हैं। नए पॉजिटिव मिले मरीजों में लखनऊ में 2407, कानपुर में 1150, वाराणसी में 1174, प्रयागराज में 561, मेरठ में 893, गौतमबुद्ध नगर में 1761, गोरखपुर में 928, गाजियाबाद में 1057, बरेली में 560, झांसी में 1232, मुरादाबाद में 1007, आगरा में 309, मुजफ्फरनगर में 559, सहारनपुर में 500, लखीमपुर खीरी में 567, अलीगढ़ में 240, आजमगढ़ में 644, चंदौली में 309 मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


कानपुर में सर्वाधिक 66 लोगों की मौत
प्रदेश में अब तक 13798 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में मरने वालों में लखनऊ में 22, कानपुर नगर में 66, वाराणसी में 19, प्रयागराज में 9, मेरठ में तीन, गौतमबुद्ध नगर में 11, गोरखपुर में 8, फिरोजाबाद में 24, बरेली में 6, झांसी में 15, सहारनपुर में 7, लखीमपुर खीरी में दो, बलिया में पांच, जौनपुर में पांच, मथुरा में 30, शाहजहांपुर में 6, चंदौली में 13, बुलंदशहर में पांच, उन्नाव में आठ, हरदोई में 7, इटावा में पांच, अमरोहा में 5, ललितपुर में 6, गोंडा में तीन, सीतापुर में तीन, बलरामपुर में पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। अन्य जिलों में कहीं दो तो कहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लखनऊ में 25 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले, 22 की मौत  
लखनऊ में मंगलवार को पिछले 25 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले मिले। हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी 20 से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को लखनऊ में 2407 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। जबकि संक्रमण से 22 लोगों की मौत भी हो गई। सोमवार को 31 सौ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए थे।  



5079 मरीज हुए स्वस्थ
कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को 5079 मरीजों ने वायरस को हराने में कामयाबी हासिल की। यह पहली बार है जबकि संक्रमितों से करीब दो गुना ज्यादा मरीजों ने वायरस को मात दी है। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 33,689 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed