फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 Electric buses will run on ten roots

लखनऊ : दस रूटों पर चलेंगी 25 इलेक्ट्रिक बसें, चालक निजी कंपनी का और परिचालक सिटी ट्रांसपोर्ट का होगा

Sun, 03 Oct 2021 10:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 10:05 AM IST
सार

पीपीपी मॉडल पर पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सोंल्यूशंस कंपनी हरियाणा की ओर से बसों का संचालन कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्तूबर को इन बसाें का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
25 Electric buses will run on ten roots
दस रूटों पर दौड़ेंगी इलेकि्ट्रक बसें - फोटो : lucknow

विस्तार

नगरीय परिवहन निदेशालय की पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल वाली 25 बसों की पहली खेप राजधानी के दस रूटोें पर चलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्तूबर को इन बसाें का लोकार्पण करेंगे। इन सिटी बसों में चालक निजी कंपनी का और परिचालक और इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी की होगी। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी ने बसों के संचालन के लिए दस नये रूट का चयन किया है।

विज्ञापन


कंपनी को 64 रुपये प्रति किमी आय
पीपीपी मॉडल पर पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सोंल्यूशंस कंपनी हरियाणा की ओर से बसों का संचालन कराया जाएगा। इस कंपनी को 64 रुपये प्रति किमी के रेट से भुगतान होगा। कंपनी को इस आय में से ही सिटी बसों की मेंटेनेंस करानी पड़ेगी, चार्जिंग स्टेशन के बिजली बिल भरने होंगे एवं चालक का वेतन भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ये होंगे सिटी बस के रूट : रूट दूरी किमी मेें
दुबग्गा से इंट्रीग्रल यूनिवर्सिटी 38.7
अंबेडकर यूनिवर्सिटी से विराजखंड 26.3
दुबग्गा से अवध बस स्टेशन कमता 37.3
दुबग्गा से बीबीडी यूनिवर्सिटी 25.8
दुबग्गा से विराजखंड सीतापुर बाईपास 36.7
मड़ियांव से आलमबाग 18
दुबग्गा से एकेटीयू 17
विराजखंड से आलमबाग 22.8
दुबग्गा से अंबेडकर यूनिवर्सिटी 39
गुडंबा से एसजीपीजीआई 37

संचालन की सभी तैयारियां पूरी
सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी ने नई मिलने वाली 25 बसों का संचालन करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बसोें के लिए परिचालक एवं इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन का इंतजाम हो गया है। - पीके बोस, प्रबंध निदेशक लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed