फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 pins are found in child body in raibareli

बच्चे के शरीर में चुभी मिली 24 पिनें, तांत्रिक पर शक!

Sun, 24 May 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Sun, 24 May 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
24 pins are found in child body in raibareli

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक मासूम के शरीर के अंदर 24 पिन होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में गुरुवार को एक्स-रे रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ तो न सिर्फ परिवारीजन, बल्कि डॉक्टर भी दंग रह गए।

विज्ञापन


बच्चे के शरीर के अंदर पिन कैसे पहुंची, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बच्चे का मेडिकोलीगल करने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टरों की मानें तो बच्चे के शरीर के अंदर किसी ने पिन धंसाई हैं।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के अनुरुद्धपुर गांव की रहने वाली सत्याक्षी श्रीवास्तव सुबह अपने बच्चे हार्दिक (ढाई माह) को लेकर जिला अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में पहुंची। डॉ. अल्ताफ हुसैन ने बच्चे का जब एक्स-रे किया तो शरीर के अंदर छोटी-छोटी 24 पिन घुसी पाई गईं। पेट, जांघ समेत शरीर के अन्य हिस्से में पिनें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर बोले बीमारी नहीं किसी तांत्रिक का काम

24 pins are found in child body in raibareli

मां सत्याक्षी का कहना है कि शुक्रवार को बच्चे को तेल लगा रही थी। इसी दौरान उसके शरीर पर कुछ दाने निकल आए थे। इसी दौरान एक पिन निकल आई। इसके बाद से बच्चे को दर्द होने लगा। यहां पर एक्स-रे कराया तो उसके शरीर में पिनें धंसी पाई गईं। पिन कैसे शरीर के अंदर गईं, उन्हें जानकारी नहीं है। बच्चे को भर्ती कर लिया गया है।

उधर, डॉ. अल्ताफ का कहना है कि बच्चे के शरीर में करीब 24 पिनें हैं। यह कोई बीमारी नहीं है। बच्चे के अंदर किसी ने पिन डाली है। हो सकता है कि किसी तांत्रिक के यहां दिखाने पर ही उसने ऐसा किया हो। या फिर किसी पागल व्यक्ति की भी ऐसी करतूत हो सकती है। बच्चे का मेडिकोलीगल करा दिया गया है।

पुलिस की जांच में ही सच्चाई सामने आएगी कि बच्चे के शरीर में पिन कैसे पहुंची। उधर, कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि मामला उनकी संज्ञान में नहीं आया है। जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed