{"_id":"5ef4de46f513ee191516f30c","slug":"24-killed-in-up-due-to-sky-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बिजली गिरने से 24 की मौत, योगी ने दिए परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बिजली गिरने से 24 की मौत, योगी ने दिए परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने के आदेश
Thu, 25 Jun 2020 10:56 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से 24 की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया, कुशीनगर, फतेहपुर, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, उन्नाव, प्रयागराज व बलरामपुर में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया है कि बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली से देवरिया में 9, कुशीनगर, फतेहपुर, बलरामपुर व उन्नाव में 1-1, बाराबंकी में 2, अम्बेडकरनगर में 3, प्रयागराज में 6 जनहानि हुई है। इसके अलावा देवरिया में आकाशीय बिजली से 6, बाराबंकी तथा सुल्तानपुर में 2-2, प्रयागराज तथा अमेठी में 1-1 व्यक्ति के घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता से प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं।