{"_id":"66e1e2fef1d99afcf707a213","slug":"23-primary-health-centers-will-be-made-soon-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का जल्द शुरू होगा निर्माण, गड़बड़ी मिलने पर रोक दिया गया था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का जल्द शुरू होगा निर्माण, गड़बड़ी मिलने पर रोक दिया गया था काम
Thu, 12 Sep 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:05 AM IST
सार
23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिली थी। विभाग की ओर से विशेष टीम से जांच कराई गई। गड़बड़ियों को दूर करने के बाद अब इनका कार्य पूरा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश को जल्द ही 23 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिल जाएंगे। इन केंद्रों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इनकी पुनरीक्षित लागत भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिली थी। विभाग की ओर से विशेष टीम से जांच कराई गई। गड़बड़ियों को दूर करने के बाद अब इनका कार्य पूरा करने का आदेश दिया गया है। सभी पीएचसी के निर्माण के लिए कुल 20.57 करोड़ रुपये की लागत तय की गई थी। जिसे अब बढ़कर पुनरीक्षित लागत 34.44 करोड़ रुपये कर दी गई है। इस संबंध में विशेष सचिव अर्चना वर्मा ने स्वास्थ्य महानदेशक बृजेश राठौर को आदेश दिया है।
विज्ञापन
शासन की ओर से पत्र जारी कर इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह पीएचसी वाराणसी की गोबरहा, गाजीपुर की लहुरापुर, देवईथा, देवचन्दपुर, बरतर और बालापुर, आजमगढ़ की सलारपुर, शाहगढ़, लारपुर, कंधरापुर, मनचोभा, ऊंची गोदाम, छीही ब्रह्मण, कुशलगांव, बढ़ैया, बरौना व सिकरोर, जौनपुर की बरईपार, जयरामपुर और सरायडीह तथा बलिया की फरसाटार, इन्दरपुर और खन्दवा है।
विज्ञापन