फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22 tubewell not working

Lucknow News: 25 में से 22 टयूबेल ठप, धराशाई हुई अमत योजना

Thu, 19 Jan 2023 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
22 tubewell not working
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में एक अरब की लागत से शुरू की गई अमृत योजना धराशाई हो गई है। सभी वार्डो में शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 25 ट्यूबवेल की स्थापना तो कर दी गई लेकिन इनमें से 22 काम ही नहीं कर रहे हैं। किसी की केबल खराब है तो किसी में तकनीकी गड़बड़ी है। इससे 11 हजार से अधिक नए कनेक्शन धारकों को साफ पानी मिलने की उम्मीदों को झटका लगा है।
विज्ञापन

शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2016-17 में अमृत योजना का संचालन शुरू हुआ था। सात ओवरहेड टैंक के साथ 25 ट्यूबवेल की स्थापना कर 250 किमी. की लंबाई में अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई गई। अब तक 11 हजार घरों को कनेक्शन भी दे दिया गया। कार्य का परीक्षण कर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई। हालांकि सभी उपभोक्ताओं के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

पाइपलाइन बिछाने से लेकर ट्यूबवेल की स्थापना तक में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। 22 ट्यूबवेल ठप पड़ने से साफ पानी उपलब्ध होने की उम्मीदें पूरी नहीं हो पा रही हैं। नगर पालिका प्रशासन पहले से संचालित नौ ट्यूबवेलों के जरिए किसी तरह नए क्षेत्रों में पानी मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है। लेकिन पूरी सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर एडीएम सदानंद गुप्त की ओर से गठित टीम के निरीक्षण में भी ट्यूबवेलों के बंद होने का खुलासा हुआ। जांच में किसी की केबल खराब मिली तो कोई वोल्टेज संकट के चलते काम करता नहीं मिला।
ट्रायल के बाद नहीं आया पानी
अटिका निवासी राधेश्याम ने कहा कि कनेक्शन तो दे दिया गया लेकिन पानी नहीं मिल रहा है। छह माह पूर्व ट्रायल हुआ था जिसके बाद एक सप्ताह तक आया, फिर बंद हो गया। तब से आज तक इंतजार कर रहे हैं।
शो पीस बनकर रह गई टोटी
गोविंद गनेशपुर निवासी शिवकुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार संज्ञान नहीं ले रहे हैं। तमाम तामझाम के साथ पाइपलाइन बिछाकर कनेक्शन तो दे दिया गया लेकिन पानी नहीं पहुंचा। टोटी सिर्फ शो पीस बनकर रह गई है।
पाइपलाइन बिछी, नहीं मिला कनेक्शन
गौहन्ना निवासी सुधीर जायसवाल ने कहा कि दो वर्ष पहले पाइपलाइन तो बिछा दी गई लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया। कई बार शिकायतों कीं लेकिन हल नहीं निकला। जिन अन्य घरों में कनेक्शन दिया गया अधिकांश उनमें भी पानी नहीं आ रहा है।

दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश
22 ट्यूबवेल में गड़बड़ियां मिलीं हैं। दुरुस्त कराने के लिए जलनिगम, नलकूप विभाग व विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर ठीक करने को कहा गया है।
सदानंद गुप्त, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed