फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22 cleaning workers found missing during inspection

Lucknow News: निरीक्षण में 22 सफाई कर्मचारी मिले गायब

Mon, 11 Nov 2024 03:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
22 cleaning workers found missing during inspection
लखनऊ। सख्ती के बावजूद कार्यदायी संस्थाएं सफाई कर्मचारी लगाने में घपला करने से बाज नहीं आ रही हैं। अब जानकीपुरम तृतीय वार्ड में निरीक्षण के दौरान 111 में से 22 कर्मचारी गायब मिले हैं।
विज्ञापन


इस पर कार्यदायी संस्था लायंस सिक्योरिटी को नोटिस जारी किया गया है। इसके बिल में भी कटौती की जाएगी। कार्यदायी संस्था को तीन जोनों में सफाई का ठेके मिला है।
विज्ञापन




जानकीपुरम तृतीय वार्ड में सफाई के लिए नगर निगम 111 कर्मचारियों का पैसा कार्यदायी संस्था को देता है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर बीती 10 सितंबर को क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक ने वार्ड का औचक निरीक्षण किया तो सेक्टर 1,2,3 व 8 में जगह-जगह गंदगी मिली। इसके साथ ही 22 कर्मचारी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सफाई निरीक्षक ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने और गायब कर्मचारियों का वेतन काटने की रिपोर्ट भेजी। जोनल सिनेटरी अधिकारी जितेंद्र गांधी ने बताया कि लायंस सिक्योरिटी एजेंसी को नोटिस दे दिया गया है। उधर, जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर खुराना एसोसिएट को नोटिस जारी करते हुए हदबंदी में तहत कर्मचारी तैनात करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed