{"_id":"6a345e7ca55ed3b74f004266","slug":"22-civil-hospital-doctors-have-not-received-their-salaries-for-four-months-lucknow-news-c-13-lko1096-1788899-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिविल के 22 डॉक्टरों को चार महीने से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिविल के 22 डॉक्टरों को चार महीने से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल अस्पताल में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) का कोर्स कर रहे 22 डॉक्टरों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। इस कारण डॉक्टरों ने सामूहिक हड़ताल की चेतावनी दी है। अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर कुछ भुगतान करने की तैयारी में है।
सिविल में मेडिसिन, सर्जरी, चेस्ट, बाल रोग समेत अन्य विभाग में डीएनबी कोर्स चल रहे हैं। यहां 32 डॉक्टर डीएनबी कोर्स कर रहे हैं। इनमें से 22 को एनएचएम और 10 डॉक्टरों को पीएमएस के जरिये वेतन मिलता है। एनएचएम के पोर्टल पर तकनीकी समस्या की वजह से 22 डॉक्टरों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक हड़ताल की चेतावनी दे दी। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
अस्पताल प्रशासन ने एनएचएम समेत अन्य अफसरों को मामले से अवगत कराया और रिपोर्ट बनाकर भेजी। अस्पताल निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण भुगतान रुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस माह तक सभी डॉक्टरों का भुगतान कर दिया जाएगा।