{"_id":"5b2fcac84f1c1b8c278b775c","slug":"21529858760-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से पहले दुरुस्त कराएं बांध : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से पहले दुरुस्त कराएं बांध : डीएम
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिलाधिकारी ने रविवार दोपहर आदमपुर-रेवली तटबंध का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ के मद्देनजर रेनकट और रैटहोल को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सरयू ड्रेनेज खंड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि बाढ़ के समय तटबंध को सुुरक्षित रखा जाए। जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याएं जानीं।
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव रविवार दोपहर में जरवलरोड के आदमपुर रेवली तटबंध पहुंची। यहां पर उन्होंने तटबंध का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम ने फसल अनुसंधान केंद्र घाघरा घाट रिंग बांध, बाढ़ चौकी आदमपुर से लेकर रेवली तक सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ भ्रमण कर तटबंध की स्थिति का जायजा लिया।
इसके बाद बाढ़ चौकी आदमपुर सिंचाई विभाग परिसर में अधिकारियों के साथ तटबंध की सुरक्षा को लेकर व्यापक समीक्षा की। डीएम ने जर्जर हो चुकी पंचायत भवन के पुनर्निर्माण न होने पर नाराजगी जताई और भवन के मरम्मतीकरण का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने सुंदरपुरवा के 16 और जुमेरपुर के 22 परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
जुमेरपुर तिराहा तथा बाढ़ चौकी पर सोलर सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। बाढ़ के दौरान बाढ़ चौकी पर मरीजों की देखभाल के लिए चिकित्सा व्यवस्था व मरीजों के बैठने व लेटने लिए बेंच स्थापित किए जाने तथा शौचालयों की साफ-सफाई की बात अधिकारियों से कही।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कैसरगंज पंकज कुमार, सरयू ड्रेनेज खंड के मुख्य अभियंता शोभित कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तपेसिपाह रमेश निषाद, क्षेत्रीय लेखपाल सुरेश गुप्ता, मानिकचंद, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश सेन उपस्थित रहे।